अल्मोड़ा आज दिनांक 03-12-2022 को बखरिया,जमरानी-बैंड धौलछिना अल्मोड़ा में समय लगभग 09:30 AM बजे एक फोर्ड फिएस्टा कार UK18H6578 बेरीनाग पिथौरागढ़ बारात से वापस आते समय लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरने से दुर्घनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर तत्काल *दन्या पुलिस, SDRF, फायर स्टेशन अल्मोड़ा पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू आँपरेशन* चलाकर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से स्ट्रेचर से रोड में लाकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से बेस अस्पताल अल्मोड़ा भेजा गया।
दुर्घटना में *मृतकों के शवों को बाड़ी-बैग की मदद से रेस्क्यू कर रोड में लाया गया, जिनका राजस्व विभाग द्वारा पंचायतनामा* की कार्यवाही की जा रही है। नींद का झोंका आने के कारण दुर्घटना होना प्रतीत होता है, सम्बंधित वाहन UK18H-6578 पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त है।
रेस्क्यू आँपरेशन के दौरान *श्री विमल कुमार सीओ अल्मोड़ा, श्री गोपाल सिंह चौहान एसडीएम सदर अल्मोड़ा, थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार व दन्या पुलिस, SDRF, फायर स्टेशन अल्मोड़ा के जवान, राजस्व प्रशासन* मौजूद रहा ।
*दुर्घटना में घायलों का विवरण*
1.चालक मंगल सिंह रोतेला पुत्र जयंत सिंह नि० मटेला काफलीगेर थाना झिरोली पिथौरागढ़ उम्र-65 वर्ष,
2.अक्षीता पुत्री मंगल सिंह उम्र-7 वर्ष
3.यौगिता पुत्री जगदीश उम्र-8 वर्ष
*दुर्घटना में मृतकों का विवरण*
1. जयन्त सिंह (धुल्ले के पिता) पुत्र बच्ची सिंह नि० मटेला काफलीगेर थाना झिरोली पिथौरागढ़ उम्र-65 वर्ष
2. अनीता पत्नी मंगल सिंह उम्र-32 वर्ष
3. सीमा पत्नी जगदीश सिंह उम्र-36 वर्ष
4. समर पुत्र मंगल सिंह उम्र-10 वर्ष

