Monday, November 2, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

December 21, 2022

तो क्या बदल रहे हैं मौसम के मिजाज

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
सावधान!!! एक बार फिर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड से बड़ी खबर अगर मौसम विभाग की मानी जाए तो जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तराखंड में बारिश बर्फबारी का दौर शुरु हो सकता है और इसके साथ ही राज्य इस साल का अंत और नए साल की शुरुआत कड़कड़ाती ठंड के बीच होने की उम्मीद हो चली है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में पश्चिमी विक्षोभ की हलचल बढ़ी है। इस विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश और इसके बाद बर्फबारी का सिलसिला शुरु हो सकता है। इससे तापमान में तेजी से कमी आएगी और राज्य में कड़कड़ाती ठंड की शुरुआत हो सकती है।माना जा रहा है कि 27 दिसंबर से मौसम में तब्दीली दिखने लगेगी।वहीं मौसम विभाग ने फिलहाल 27 दिसंबर तक मौसम के शुष्क और साफ रहने की उम्मीद जताई है। बारिश और बर्फबारी की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं दिख रही है लेकिन 27 तारीख के बाद मौसम बदलेगा।वहीं राज्य के मैदानी इलाको में कोहरा छाया रह सकता है। देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरे की चादर देखी जा सकती है।वहीं तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिल सकती है।उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का इंतजार पर्यटकों को भी खूब रहता है। उत्तराखंड में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए बड़े पैमाने पर पर्यटक आते हैं। मसूरी और धनोल्टी में पर्यटकों की बड़ी आमद होती है। इसके साथ ही राज्य के पर्यटन कारोबारियों को भी बर्फबारी के मौसम का इंतजार रहता है।उत्तराखंड के अधिकतर पर्वतीय इलाकों में पारा तेजी से गिर चुका है। कई इलाकों में पारा माइनस में धारचूला की व्यास घाटी में गुंजी का अधिकतम तापमान माइनस तीन और न्यूनतम तापमान माइनस नौ डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। नावीढांग का न्यूनतम तापमान माइनस 17 और अधिकतम तापमान माइनस सात है। नस्यारी की जोहार घाटी के मिलम का न्यूनतम तापमान माइनस 10 और अधिकतम तापमान माइनस पांच डिग्री सेल्सियस है। ठंड के चलते अधिकतर झरने जम चुके हैं। इसके साथ ही नदियों में पानी भी बेहद कम हो गया है। लगातार पड़ रही ठंड के चलते ग्लेशियर काफी नीचे तक आने लगे हैं इससे नदियों में पानी की आपूर्ति बेहद सीमित होने लगी है।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

सीओ रानीखेत ने थाना चौखुटिया का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
थाना अभिलेख अध्यावधिक व रख- रखाव अच्छा पाये जाने पर की नगद पुरस्कार की संस्तुति

Next Post

राज्य सीमा में बाहर से आने वाहनों में पोर्टेबल डस्टबिन लगाने की व्यवस्था की जाए कोर्ट

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • मल्ला महल में तीन दिवसीय आजीविका सरस मेले का आगाज, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बाजार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दीपावली पर मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, छापेमारी के निर्देश

Next Post

राज्य सीमा में बाहर से आने वाहनों में पोर्टेबल डस्टबिन लगाने की व्यवस्था की जाए कोर्ट

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub