बागेश्वर यहां से बड़ी खबर यहां जनपद के गरुड़ क्षेत्र से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है यहां एक महिला और बच्ची का शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया इस दोहरे हत्याकांड में महिला का शव बरामद हुआ और फिर कुछ ही दूरी पर बच्ची का शव मिला जिससे दहशत फैल गई सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी सोमवार दोपहर खेतों में काम करने आये ग्रामीणों को हैगाड़ गधेरे में एक महिला का शव दिखाई दिया। महिला का सिर पत्थरों से कुचला हुआ था। अचानक शव देख कर दहशत में आये ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बैजनाथ थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को को कब्जे में लेकर कब्जे में लिया। शव के पेट में चोट के निशान थे और चेहरे को पत्थरों से कुचलने के निशान भी दिखाई दिये। अज्ञात महिला का शव बरामद होन के कुछ घंटों बाद घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक बच्ची का शव भी ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना भी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से एक चाकू भी बरामद किया है।थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया हैगाड़ गधेरे में एक महिला का शव मिला है। और ठीक तीन खेत ऊपर एक बच्ची का शव भी मिला है। पुलिस का कहना है कि दोनो शव मां-बेटी के हो सकते हैं। फिलहाल जांच कर शवों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। शीघ्र ही कुछ जानकारी मिल जाएगी।

