Monday, October 5, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 10, 2023

अंकिता भण्डारी हत्या केस में वकील बदलने को लेकर लोगों ने किया जबरदस्त प्रदर्शन

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

श्रीनगर गढ़वाल यहां से आज एक बड़ी खबर सामने आई है यहां श्रीनगर स्थित ऐतिहासिक गोला पार्क में जस्टिस फॉर अंकिता कमेटी द्वारा अंकिता भंडारी केस में सरकारी वकील को बदलने को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया गया।
सरकार की ओर से इस केस में सरकारी वकील को नियुक्त किया गया है, किंतु अंकिता के परिजनों के अनुसार उनका विश्वास सरकारी वकील से उठ गया है । अंकिता की मां सोनी देवी का कहती है सरकारी वकील हत्यारों के पक्ष में काम कर रहा है, जिससे हम अपनी बेटी को कभी न्याय नहीं दिला पाएंगे। साथ ही प्रदर्शन में एक और मांग भी रखी गई,जिसमें परिवार के एक सदस्य को सरकारी रोजगार देने की मांग की गई। प्रदर्शन में अनेक प्रदर्शनकारियों ने अपनी बात रखी जिसमें गढवाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की छात्रा प्रतिनिधि मोनिका चौहान ने सरकार पर सीधे शब्दों में आरोप लगाते हुए कहा कि, सरकार आरोपियों को राजनैतिक संरक्षण दे रही है , तीलू रौतेली व गौरा देवी के राज्य में बेटियों पर अत्याचार हो रहा है और बेटियां भय के माहौल में रहने को विवश हैं। रीजनल रिपोर्टर पत्रिका की संपादक गंगा असनोडा थपलियाल ने इस केस में पक्ष तथा विपक्ष की उदासीनता की निंदा की और कहा कि अन्य संगठन जो साथ होने का दावा कर रहे हैं, उन्हें किसी अन्य वकील को ये केस सौंप देना चाहिए। प्रदर्शन में गढ़वाल विश्वविद्यालय सहसचिव रंजना, ट्रेड यूनियन नेता पी.बी डोभाल, एस.यू.सी.आई. कम्युनिस्ट पार्टी के डॉ.मुकेश सेमवाल, रेशमा पंवार, संदीप कुमार, हिमानी, मयंक, भानु, तथा साथ ही महिला संगठन की ओर से विजेता सेमवाल, विनीता खंडूरी, रचना भट्ट , सुरजी उनियाल, सरस्वती नेगी आदि शामिल रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

कैम्पा के तहत प्राप्त हो रही धनराशि का समय पर एवं सही तरीके से उपयोग हो –सीएम धामी

Next Post

चौखुटिया पुलिस ने पोक्सो एक्ट के 01 अभियुक्त को नोयडा उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • मजखाली में सेवा संकल्प शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 658 लोगों ने लिया हिस्सा; 479 को मिला योजनाओं का लाभ
  • लमगड़ा पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को ठगी के नए तरीकों से कराया रूबरू
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • रात के अंधेरे में गांजे की बड़ी खेप लेकर निकले तीन तस्कर दबोचे, कार से 54.542 किलो गांजा बरामद
  • ये कैसी आस्था, कैसा विश्वास? कैंची के जाम ने पहाड़ की जिंदगी रोक दी —वरिष्ठ पत्रकार मदन मोहन पाठक

Next Post

चौखुटिया पुलिस ने पोक्सो एक्ट के 01 अभियुक्त को नोयडा उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub