Friday, July 4, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 13, 2021

तो क्या भारत चीन को पछाड़ दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन जाएगा

News Deskby News Desk
in देश
0
Spread the love

चीनी के जनसांख्यिकी विश्लेषकों (Chinese Demographers) का कहना है कि भारत (India) 2027 के संयुक्त राष्ट्र के प्रक्षेपण (UN Projections) से पहले दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा और चीन (China) से भी आगे निकल जाएगा, जहां पिछले कुछ सालों से जन्म दर (Birth Rate) में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

भारत में 2050 तक लगभग 273 मिलियन लोगों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट ने यह अनुमान लगाते हुए 2019 में कहा कि भारत देश साल 2027 तक चीन को जनसंख्या के मामले में पार कर जाएगा और दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा. इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत इस वर्तमान सदी के आखिर तक सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना रहेगा.


भारत की अनुमानित जनसंख्या 1.37 बिलियन

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, 2019 में भारत की अनुमानित जनसंख्या (Population) 1.37 बिलियन और चीन की 1.43 बिलियन थी. चीन ने मंगलवार को एक दशक की जनगणना के आंकड़े जारी किए, जिसमें कहा गया है कि दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन की जनसंख्या सबसे धीमी गति से बढ़कर 1.41178 अरब तक पहुंच गई है. आधिकारिक अनुमानों के मुताबिक, दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन की जनसंख्या में अगले साल से गिरावट होने की उम्मीद है.

जनसंख्या में गिरावट के साथ श्रम की कमी और खपत के स्तर में गिरावट आने की भी उम्मीद है, जिसका असर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के भविष्य के आर्थिक दृष्टिकोण पर पड़ेगा. चीन के सरकारी ग्लोबल टाइम्स (Global Times) ने बुधवार को चीनी जनसांख्यिकी के हवाले से कहा कि भारत की आबादी 2027 से पहले चीन से आगे निकल सकती है.

भारत में प्रजनन दर चीन से अधिक

आने वाले सालों में चीन की जन्म दर में गिरावट आने की संभावना को लेकर जनसांख्यिकी ने अनुमान लगाया कि भारत अपनी बहुत ज्यादा प्रजनन दर की वजह से चीन को दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में साल 2023 या फिर 2024 में पार कर जाएगा. दैनिक रिपोर्ट में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र की 2019 की भविष्यवाणी से पहले ही भारत जनसंख्या के मामले में चीन से आगे निकल जाएगा.

पेकिंग विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र के प्रोफेसर लू जेहुआ ने कहा कि चीन की जनसंख्या में गिरावट शुरू होने से पहले 2027 तक जनसंख्या चरम पर आ सकती है. हालांकि कुछ जनसांख्यिकी के मुताबिक चीन की जनसंख्या 2022 तक पीक पर आ सकती है.

चीन के प्रजनन दर में लगातार हो रही गिरावट

चीन के लिए एक मुसिबत यह भी है कि चीन लगातार कम प्रजनन दर का सामना कर रहा है, क्योंकि यहां 2020 में केवल 12 मिलियन जन्म हुए थे, जो लगातार चौथे साल गिरावट को दर्शाता है. चीन में प्रसव उम्र की महिलाओं की कुल प्रजनन दर 1.3 थी, जो अपेक्षाकृत निम्न स्तर की थी.

जनसांख्यिकीय संकट को देखते हुए चीन ने 2016 में वन-चाइल्ड पॉलिसी पर रोक लगा दी थी और दो बच्चे पैदा करने की इजाजत दी थी. हालांकि इस फैसले का बहुत ही कम प्रभाव पड़ा है, जिससे जनसंख्या में गिरावट आई है क्योंकि कुछ ही लोगों ने दूसरे बच्चे के लिए आगे आकर पहल की।


Previous Post

राजकुमार केसरवानी बने वनाधिकार आंदोलन के हल्द्वानी विधानसभा के संयोजक

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी , डा. गौरव सिंघल, डा. युवराज पंत मनोचिकित्सक इन सभी के द्वारा जनता के संदेह और जिज्ञासा का समाधान किया जायेगा

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज होगा गुप्त नवरात्रि पारायण आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचांग
  • मानव उत्थान सेवा समिति शाखा अल्मोड़ा द्वारा आगामी रविवार को गुरु पूजन महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा
  • दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • स्पोर्ट्स बाइक से स्मैक तस्करी कर रहा युवक को एसओजी और सोमेश्वर पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा
  • आज क्या है विशेष आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचांग

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी , डा. गौरव सिंघल, डा. युवराज पंत मनोचिकित्सक इन सभी के द्वारा जनता के संदेह और जिज्ञासा का समाधान किया जायेगा

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999