Thursday, November 5, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 11, 2021

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने संक्रमण की रोकथाम हेतु समस्त उपजिलाधिकारीयों वह प्रभारी चिकित्साधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक की

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने वीसी के माध्यम से आज कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु की गयी तैयारियों व अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में समस्त उपजिलाधिकारियों व प्रभारी चिकित्साधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए बेहद सर्तकता बरतने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए इंजीनियरिंग कालेज द्वाराहाट व रानीखेत में प्रथम चरण में कोविड केयर चिकित्सालय स्थापित किये जायेंगे जिसमें मरीजों का ईलाज शुरू किया जायेगा इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मिलिट्री हास्पिटल रानीखेत के अधिकारियों से आवश्यक समन्वय व चिकित्सालयों हेतु आवश्यक उपकरण आदि की डिमाण्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में 15 हजार होम आईसोलेशन किट तैयार की जा रही है जो पाॅजिटिव का आरे लोगो को तत्काल वितरित किये जाने हेतु सम्बन्धित चिकित्सालय को प्रेषित की जायेंगी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में आशा सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विकासखण्डों में पर्याप्त मात्रा में एम्बुलेंस की व्यवस्था की गयी है। उपजिलाधिकारी अपने स्तर से इन एम्बुलेंसों को मरीजो को लाने ले जाने के लिए प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार अतिरिक्त एम्बुलंेस भी और उपलब्ध करायी जा रही है जिससे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में कई संस्थायें/स्वयंसेवी संस्थायें व समूह, सीएसआर फण्ड में जनपद को सहायता करने के लिए आगे आ रही है इस हेतु उप परियोजना निदेशक ग्राम्या और मुख्य कृषि अधिकारी को जिम्मेदारियाॅ दी गयी है। इन अधिकारियों से सम्पर्क करते हुए जरूरी उपकरण आदि की डिमाण्ड सम्बन्धित उपजिलाधिकारी सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मानव संसाधन की कमी को देखते हुए अतिरिक्त मानव संसाधन जनपद स्तर से भी उपलब्ध कराये जायेंगे जिससे सम्बन्धित चिकित्सालयों में कोई कमी न हो।
बैठक में उन्होंने वैक्सीनेशन अभियान की भी समीक्षा की और कहा कि वर्तमान में जनपद में अभियान बेहद सुचारू रूप से चल रहा है इसके लिए सभी अधिकारी बधाई के पात्र है। उन्होंने आगे भी इस प्रकार कार्य करने की अपेक्षा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की। इस बैठक में प्राचार्य मेडिकल कालेज डा0 आर0जी0 नौटियाल ने भी कोरोना पाॅजिटिव मरीजों के उपचार व उनकी देखभाल के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियाॅ प्रदान की। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी ने भी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिल ढ़िगरा, डा0 दीपांकर डेनियल, एआरटीओ के0सी0 पलड़िया, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी आदि उपस्थित थे।
अल्मोड़ा 11 मई, 2021(सूचना)- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि वर्तमान में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगो का वैक्सीनेशन कार्यक्रम गतिमान है। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन हेतु निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के उपरान्त अपाइंटमेंट मिलने के बाद ही वैक्सीन लगायी जा रही है। उन्होंने बताया कि कई लोग जानकारी के अभाव में केवल रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही वैक्सीनेशन सेन्टर में आ रहे है जिससे उन्हें वैक्सीन लगाना सम्भव नहीं हो पा रहा है व अनावश्यक भीड़ हो रही है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि वैक्सीन लगाने हेतु रजिस्ट्रेशन के उपरान्त स्लाॅट बुक कराने के बाद ही वैक्सीनेशन किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में समस्त स्लाॅट बुक हो चुके है व वैक्सीन की उपलब्धता के बाद एक निश्चित अवधि में स्लाॅट बुकिंग की प्रक्रिया प्रारम्भ की जायेगी जो प्रत्येक दिवस 12ः00 बजे खुलेगा। इसकी सूचना पृथक से भी दी जायेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील कि सभी लोग अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराये व अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगायें।




ख़बर शेयर करें -
Previous Post

जानिए WHO ने किस दवा के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी जारी की

Next Post

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आरटीपीसीआर टेस्ट के रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म की

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आरटीपीसीआर टेस्ट के रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म की

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub