Friday, October 2, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

December 20, 2023

अल्मोड़ा के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ पाठक को काशी महाअधिवेशन में “श्री काशी विभूति के गौरव सम्मान” से किया सम्मानित

News Deskby News Desk
in देश
0
ख़बर शेयर करें -

वाराणसी दिनांक 17/12/2023 को यहां आयोजित दशम अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन एवं दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक को “श्री काशी विभूति के गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया डॉक्टर पाठक को मिले इस सम्मान को लेकर ज्योतिष प्रेमियों में हर्ष की लहर दौड़ गई और सभी डॉक्टर पाठक को शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं। डॉक्टर पाठक पिछले 32 वर्षों से ज्योतिष की सेवा करते आ रहे हैं ।याद रहे डॉक्टर पाठक इससे पूर्व काफी सम्मेलनों में अनेक सम्मान प्राप्त कर चुके हैं राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भी डॉक्टर पाठक सम्मानित हो चुके हैं। भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान द्वारा श्री काशी विभूति सम्मान से सम्मानित किए जाने पर डॉक्टर पाठक ने संस्थान के संस्थापक संरक्षक डॉक्टर पुरुषोत्तम दास गुप्ता जी का आभार व्यक्त किया है ।साथ ही उन्होंने संस्थान की निर्देशिका डॉक्टर विजयलक्ष्मी गुप्ता जी का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया है ।डॉक्टर पाठक फलित ज्योतिष के महान ज्योतिषी हैं ।फलित ज्योतिष के क्षेत्र में देश भर में उनकी एक अलग छवि है। देश से ही नहीं अपितु विदेशों से डॉक्टर पाठक से मार्गदर्शन लेने वालों की कमी नहीं है ,डॉक्टर पाठक के द्वारा हस्तलिखित कुंडलियां देश-विदेश में भेजी जाती हैं ।डॉक्टर पाठक एक परंपरागत ज्योतिष परिवार से हैं, जो अपने परिवार में सातवीं पीढ़ी में ज्योतिष कार्य को अविरल गति से संपन्न कर रहे हैं ।डॉक्टर पाठक ने इस सम्मान का श्रेय अपने मां को दिया है। डॉक्टर पाठक एक प्रतिभाशाली विद्वान ज्योतिषी हैं ।कर्मकांड में भी वह मूर्धन्य विद्वान है उनके द्वारा पूजा पाठ अनुष्ठान बहुत ही गहन तरीके से कराए जाते हैं डॉक्टर पाठक का ज्योतिष का अनुभव काफी समय से रहा है ।अपने जीवन में लाखों कुंडलियों का विवेचन कर चुके हैं ।और जिस पर वह खरे उतरे हैं उनके अनुयाई समय-समय पर उनके द्वारा बताए गए मार्गदर्शन से लाभान्वित हुए हैं ,और उन्होंने पाठक का आभार व्यक्त किया है।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • भवाली में शराब की दुकान पर छापा, ओवररेटिंग का खुलासा
  • बहुउद्देशीय शिविर में मंत्री कैड़ा ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
  • राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर 20 लोगों ने किया रक्तदान
  • 02 अक्टूबर की रात से अल्मोड़ा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, अपर माल रोड पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित
  • वन्यजीव सप्ताह में संरक्षण और जैव विविधता का संदेश

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub