बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने इंडस्ट्री में बावन साल पुरे कर लिए है। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है अमिताभ को देश के साथ विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है बॉलीवुड में बावन साल पुरे होने की जानकारी खुद बिग बी ने सोशल मीडिया पर दी है। अमिताभ ने बावन साल पुरे होने पर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट भी शेयर किया है। जिसमें उनके सुपरहिट फिल्मों के किरदारों का एक कोलाज है। कोलाज में उनके लगभग सभी सुपरहिट किरदार नजर आ रहे है। तस्वीर शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है कि बावन साल!!! इस संकलन के लिए सभी फैंस का शुक्रिया…अभी भी सोच रहा था कि यह सब कैसे हुआ’। बिग बी ने हाल ही में मुंबई के अँधेरी इलाके में इक्तीस करोड़ रुपये का ड्यूपलेक्स अपार्टमेंट खरीदा है।

