कोरोना महामारी की वजह से कई फिल्मों की रिलीज डेट बदली जा रही है| वहीँ कई मेकर्स ने अपनी फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर रहे है| वहीँ अब एक और बड़ी फिल्म की रिलीज डेट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी है| 26/11 मुंबई हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन पर बनी फिल्म ‘मेजर’ की रिलीज डेट टाल दी है| इस फिल्म को 2 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था| इस बात की जानकारी फिल्म के लीड एक्टर अदिवी शेष ने सोशल मीडिया पर दी है| जिसमें उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से मेजर को 2 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया जाएगा| जब हालात सामान्य हो जाएँगे तब फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी|

