Saturday, October 17, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 1, 2026

कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में रहेगा अवकाश, शिक्षक-कार्यालय स्टाफ को भी छुट्टी

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, मौसम, शिक्षा
0
कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में रहेगा अवकाश, शिक्षक-कार्यालय स्टाफ को भी छुट्टी
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल, 1 सितंबर 2026। मौसम विभाग द्वारा जनपद नैनीताल में 2 सितंबर को जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के तहत 2 सितंबर 2026 (बुधवार) को जनपद नैनीताल में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 1 सितंबर को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल जनपद में 2 सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।

वर्तमान में जनपद के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में वर्षा का दौर जारी है। लगातार बारिश के कारण नदियों, नालों और गधेरों में तेज जलप्रवाह बढ़ने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है।

शिक्षकों और स्टाफ को भी अवकाश

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार 2 सितंबर को विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा। वहीं सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

आवासीय विद्यालयों को आदेश से रखा गया बाहर

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित उन आवासीय शैक्षणिक संस्थानों एवं विद्यालयों पर लागू नहीं होगा, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।

आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को आदेश का सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की अवहेलना अथवा विचलन की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

प्रशासन ने अभिभावकों और आमजन से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

 

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

2 सितंबर को जिले के सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी तैनात रखने के

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष-2026 के तहत आयोजित हुई कार्यशाला, आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर
  • नैनीताल में राजस्व मामलों के निस्तारण में तेजी, एक वर्ष में 31,979 वाद निपटाए
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub