कोरोना महामारी का प्रकोप इटली में कम हो गया है। जिसके बाद इटली में ऐलान किया गया है कि इस महीने के अंत से मास्क पहनना अनिवार्य नहीं होगा। 28 जून 2021 से इटली में मास्क अनिवार्य नहीं होगा। इस बात कि जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है।हालाँकि सरकार ने कहा है कि अभी भी सावधानी बरतनी होगी। ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य परिक्षण के साथ 5 दिन के लिए क्वारंटाइन करने की प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। इटली के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्पेरन्जा ने कहा कि अमेरिका, कनाडा, जापान और यूरोप से आने वाले यात्रियों को ग्रीन पास दिखाना होगा। ग्रीन पास तब दिया जाता है, जब कोविड वैक्सीन ली हो। वहीं भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।