Sunday, September 6, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

August 27, 2026

ग्राम सौंड में न्याय रथ के साथ मेगा ड्राइव चरण-1 का शुभारंभ

News Deskby News Desk
in अपराध
0
ग्राम सौंड में न्याय रथ के साथ मेगा ड्राइव चरण-1 का शुभारंभ
Spread the love

नैनीताल, 27 अगस्त 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विधिक सेवा योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा मेगा ड्राइव चरण-1 का शुभारंभ ग्राम सौंड से किया गया।

अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी ने जिला न्यायालय परिसर से न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर ग्राम सौंड के लिए रवाना किया। इसके साथ ही ग्राम सौंड में मेगा ड्राइव के प्रथम चरण की औपचारिक शुरुआत हुई।

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों एवं जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी के निर्देशन में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क कानूनी सहायता तथा नालसा की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाना है।

मेगा ड्राइव के दौरान पैरालीगल वॉलंटियर्स द्वारा घर-घर संपर्क कर पात्र लाभार्थियों की पहचान की जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों की कानूनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी लेकर उन्हें आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। ग्रामीणों की स्थानीय आवश्यकताओं और समस्याओं के आधार पर उन्हें संबंधित नालसा योजनाओं एवं अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मेगा ड्राइव की नियमित मॉनीटरिंग की जाएगी। अभियान के अंतर्गत किए गए कार्यों का समुचित दस्तावेजीकरण करते हुए प्रगति रिपोर्ट राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित की जाएगी।

इस अवसर पर आमजन से अपील की गई कि वे अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहें तथा किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर निःशुल्क विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करें।

कार्यक्रम के दौरान चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सोहन तिवारी, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल हेमा शर्मा, रिटेनर अधिवक्ता तारा आर्या, नाज़िर धीरज सुयाल, कनिष्ठ सहायक राहुल डंगवाल, अंबिका, यशवंत कुमार, मनोज बलसुनी, अजय बिष्ट, अनीता बिष्ट सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous Post

28 अगस्त को श्रावणी उपाकर्म, रक्षाबंधन और गायत्री जयंती भारत में दिखाई नहीं देगा चंद्रग्रहण, नहीं होगी सूतक की धार्मिक बाध्यता : डॉ. मदन मोहन पाठक

Next Post

आज मनाया जाएगा भाई -बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पुरूष धारण करेंगे जनेऊ आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘शिक्षक सम्मान समारोह-2026’ आयोजित, शिक्षकों की भूमिका को बताया राष्ट्र निर्माण की आधारशिला
  • मुख्यमंत्री धामी ने खोला विकास का पिटारा, मंदिरों से लेकर परिवहन और सिंचाई योजनाओं के लिए करोड़ों मंजूर
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को, स्मार्त और वैष्णव दोनों एक ही दिन करेंगे व्रत-पूजन

Next Post
28 अगस्त को श्रावणी उपाकर्म, रक्षाबंधन और गायत्री जयंती भारत में दिखाई नहीं देगा चंद्रग्रहण, नहीं होगी सूतक की धार्मिक बाध्यता : डॉ. मदन मोहन पाठक

आज मनाया जाएगा भाई -बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पुरूष धारण करेंगे जनेऊ आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999