Monday, October 12, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 15, 2021

उपजिलाधिकारी सदर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि ग्राम उडियारी, ब्लाक हवालबाग में विगत दिनों कई व्यक्तियों की कोविड जांच पोजेटिव आई थी

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -


अल्मोड़ा 15 मई, 2021 उपजिलाधिकारी सदर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि ग्राम उडियारी, ब्लाक हवालबाग में विगत दिनों कई व्यक्तियों की कोविड जांच के दौरान उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई थी तथा एक व्यक्ति की कोरोना के कारण मृत्यु भी हो चुकी है। प्रभारी चिकित्साधिकारी सामु0स्वा0केन्द्र हवालबाग की संस्तुति के आधार पर उक्त ग्राम के व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण पाये जाने तथा उनके सम्पर्क में आये व्यक्तियों की अधिक संख्या होने के कारण उक्त क्षेत्र को कन्टेन्मेट जोन में बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने संक्रमण के फैलने की प्रबल सम्भावना को देखते हुये उक्त क्षेत्र को अग्रिम आदेशों तक माइक्रो कन्टेनमेन्ट जोन घोषित किया जाता है।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम उडियारी के पूरब में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पश्चिम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का गेट, उत्तर में ग्राम उडियारी से धनेली मार्ग एवं दक्षिण में कच्चा मोटर मार्ग हवालबाग से इन ग्रामों को आने जाने वाले पैदल/मोटर मार्ग जो इस ग्राम के परिक्षेत्र अन्तर्गत है को आवागमन हेतु पूर्णतः प्रतिबन्धित किया गया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर उक्त माइक्रो कंटेनमेंट जोन में किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर व निवासरत परिवारों को बाहर आवाजाही निषिद्ध की गई है। माइक्रो कंटेनमेंट जोन में घर घर जाकर स्वास्थ्य की जांच करने का उत्तरदायित्व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग का रहेगा साथ ही संपर्क में आए व्यक्तियों की पहचान व प्राथमिक संपर्क में आए व्यक्तियों के आइसोलेशन एवं कोरोना जांच भी उनके द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। माइक्रो कंटेनमेंट जोन में किसी भी प्रकार के समारोह पर प्रतिबंध रहेगा। उक्त क्षेत्र में आवश्यक सामग्री की दुकानें सीमित अवधि में बारी बारी से खुली रहेंगी। इस सीमित अवधि में प्रत्येक परिवार का मात्र 01 सदस्य आवश्यक वस्तुओं को क्रय करने हेतु उसी जोन स्थित दुकान तक जा सकेगा। उक्त आदेशों का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दंडनीय होगा

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

जिला बार एसोसिएशन के दर्जनों अधिवक्ताओं एवं उनके परिवार जनों ने लगाई वेक्सीन

Next Post

प्रदेश भर में आज कोराना की ताजा रिपोर्ट

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • लोहाघाट में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का निःशुल्क पुस्तक मेला शुरू पहले दिन बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों ने प्राप्त की अध्ययन सामग्री, विभिन्न पाठ्यक्रमों की भी दी जानकारी
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • 11/10/2026 से शुरू होंगी नवरात्रि आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त एवं नवरात्रि पर विशेष
  • आज है पितृ विसर्जन अमावस्या आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग

Next Post

प्रदेश भर में आज कोराना की ताजा रिपोर्ट

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub