Monday, August 10, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

April 8, 2026

रोडवेज बस स्टेशन हल्द्वानी से गुमशुदा नाबालिग सकुशल बरामद, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
रोडवेज बस स्टेशन हल्द्वानी से गुमशुदा नाबालिग सकुशल बरामद, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार
Spread the love

अल्मोड़ा। सोमेश्वर क्षेत्र से लापता हुए 17 वर्षीय नाबालिग बालक को पुलिस और ऑपरेशन स्माइल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोडवेज बस स्टेशन हल्द्वानी से सकुशल बरामद कर लिया। बालक को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिसके बाद परिवारजनों ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 अप्रैल 2026 को सोमेश्वर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली सोमेश्वर में तहरीर दी कि उसका 17 वर्षीय पुत्र 04 अप्रैल 2026 को घर से सोमेश्वर बाजार जाने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम और ऑपरेशन स्माइल टीम ने लगातार खोजबीन और सुरागरसी की। इसी क्रम में 08 अप्रैल 2026 को बालक को हल्द्वानी के रोडवेज बस स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया।

पुलिस द्वारा बालक को सुरक्षित उसके परिवार के हवाले कर दिया गया। बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस की तत्परता और मानवीय प्रयासों की सराहना की।

पुलिस टीम में शामिल कर्मी:

अपर उप निरीक्षक रमेश कुमार, कोतवाली सोमेश्वर

हेड कांस्टेबल हरीश कुमार, कोतवाली सोमेश्वर

हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद्र, ऑपरेशन स्माइल

महिला कांस्टेबल मंजू आर्या, ऑपरेशन स्माइल

 

Previous Post

सोना नहीं खरीदा तो क्या हुआ? अक्षय तृतीया पर ये छोटे काम भी दिला सकते हैं बड़ा लाभ, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Next Post

लमगड़ा ब्लॉक का लेखाकार 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • रामनगर में गोकशी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 120 किलो प्रतिबंधित गौमांस बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 163 वाहन चालकों पर कार्रवाई; हुड़दंगियों पर भी कसा शिकंजा
  • योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर जन-जन तक पहुंचाएं: कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी
  • आज है कामिका एकादशी आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • पार्षद अमित साह ‘मोनू’ की पहल रंग लाई, डीएम अंशुल सिंह के निर्देश पर लगा क्रश बैरियर; हादसों का खतरा होगा कम

Next Post
लमगड़ा ब्लॉक का लेखाकार 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

लमगड़ा ब्लॉक का लेखाकार 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999