हल्द्वानी मुख्य संवाददाता राजकुमार केसरवानी ने बताया आज दिनांक 25 जून 2021 को लोकजन शक्ति पार्टी की मीटिंग भूपेश बिष्ट, ( कुमाऊं मंडल प्रभारी,) द्वारा हल्द्वानी में रखी गई इसमें मोहित सिंह किरोला को जिला अध्यक्ष नैनीताल विजय त्रिपाठी को उपाध्यक्ष मुकेश दानू को महासचिव संजय जीना को सचिव बनाया गया जिसमें पार्टी के पदाधिकारी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष केसर लाल कनौजिया प्रदेश महासचिव डॉक्टर एनके पटेल जावेद अंसारी प्रदेश सचिव एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे पार्टी को मजबूत करने के लिए एवं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय श्री रामविलास पासवान की नीतियों में चलने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया मुख्य मुद्दे पलायन रोकना रोजगार व इंडस्ट्रियल एरिया में उत्तराखंड के बेरोजगार युवकों की नियुक्ति कराना पुरानी हिंदुस्तान मशीन टूल्स फैक्ट्री जो विगत कई वर्षों से बंद पड़ी है उसमें कोई अन्य फैक्ट्री खोली जाए इस विषय में चर्चा की गई तथा प्रतिज्ञा ली गई कि हम सब उत्तराखंड वासी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे