अल्मोड़ा–यहां एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गयी। मृतक को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ।जानकारी के मुताबिक आज सुबह 10 बजे के आस-पास विश्वनाथ के पास लोगों ने एक युवक को बेहोशी की अवस्था में देखा। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में उस युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की शिनाख्त गोविंद सिंह सत्ताइस पुत्र शेर सिंह निवासी जलना के रूप में हुई है। युवक को अस्पताल ले जाने के दौरान वाहन काफी समय जाम में भी फंसा रहा। जिस कारण उपचार मिलने में भी बिलम्ब हो गया।

