Monday, August 17, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 29, 2026

‘वोकल फॉर लोकल’ को नई उड़ान: सांसद अजय भट्ट ने किया ‘विरासत स्टोर’ का शुभारंभ, गिरीश कांडपाल के प्रयासों की सराहना

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति, रोजगार
0
‘वोकल फॉर लोकल’ को नई उड़ान: सांसद अजय भट्ट ने किया ‘विरासत स्टोर’ का शुभारंभ, गिरीश कांडपाल के प्रयासों की सराहना
Spread the love

हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने सोमवार को हल्द्वानी-काठगोदाम में युवा उद्यमी गिरीश कांडपाल द्वारा स्थापित ‘विरासत स्टोर’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय उत्पादों के संरक्षण, संवर्धन और विपणन के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना करते हुए गिरीश कांडपाल को शुभकामनाएं दीं।

 

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने का प्रेरणादायी कार्य गिरीश कांडपाल कर रहे हैं। उन्होंने कौसानी क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान दिलाने की दिशा में सराहनीय पहल की है।

 

उन्होंने कहा कि शहद, बिच्छू घास की चाय, लिंगुड़ का अचार, पारंपरिक चटनियां, जैम तथा अन्य स्थानीय उत्पादों के उत्पादन एवं विपणन के माध्यम से क्षेत्र के किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ-साथ उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान भी मिल रही है।

 

सांसद भट्ट ने कहा कि यह केवल एक व्यावसायिक पहल नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय संसाधनों को सशक्त बनाने का एक प्रेरक अभियान है। ऐसे नवाचार और उद्यमिता प्रदेश में आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करने के साथ युवाओं को भी नए अवसर प्रदान कर रहे हैं।

 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गिरीश कांडपाल का यह प्रयास आने वाले समय में अनेक युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा तथा प्रदेश में स्थानीय उत्पादों के प्रति जागरूकता और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को नई गति मिलेगी।

 

कार्यक्रम के अंत में सांसद अजय भट्ट ने गिरीश कांडपाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समाज और प्रदेश हित में किए जा रहे उनके प्रयास निस्संदेह प्रशंसनीय, अनुकरणीय और प्रेरणादायक हैं।

Previous Post

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: लमगड़ा में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, कांग्रेस जिला सचिव समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • मुख्यमंत्री धामी ने चोरगलिया में सुनीं जनसमस्याएं, शेर नाले पर 9.93 करोड़ की लागत से बने डबल लेन सेतु का किया लोकार्पण
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, वृक्षारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण, पत्रिका एवं न्यूज लेटर का विमोचन तथा शपथ ग्रहण समारोह हुआ
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • विभाजन की पीड़ा से राष्ट्र प्रथम के संकल्प तक: एमबीपीजी कॉलेज में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यशाला

Next Post
दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999