ऑस्ट्रेलिया से एक बेहद शानदार खबर आई है. वहां पर खुले जंगलों में 3000 साल बाद तस्मानियन डेविल नाम के जीव का जन्म हुआ है।आप इसे ‘तस्मानिया का शैतान’ बुला सकते हैं। छोटे कुत्ते के आकार का यह जीव मांसाहारी होता है. इसे दुनिया का सबसे बड़ा मार्सुपियल कार्निवोर भी कहा जाता है. खैर ये तो उसके नाम और खान-पान की बात है. मुद्दा ये है कि जो नए तस्मानियन डेविल्स पैदा हुए हैं. उनकी क्या स्थिति है? आखिर क्यों 3000 हजार साल के बाद खुले जंगल में इस जीव का जन्म हुआ।इस पर गहन अध्ययन किया जा रहा है।

