Saturday, August 15, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 25, 2026

दीवार फांदकर महिला के कपड़े चुराने वाला ‘साइको चोर’ गिरफ्तार, वायरल वीडियो बना गिरफ्तारी की वजह

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड
0
दीवार फांदकर महिला के कपड़े चुराने वाला ‘साइको चोर’ गिरफ्तार, वायरल वीडियो बना गिरफ्तारी की वजह
Spread the love

हल्द्वानी। महिला की गरिमा से खिलवाड़ करने वाली एक शर्मनाक घटना का खुलासा करते हुए हल्द्वानी पुलिस ने दीवार फांदकर घर में घुसने और महिला के कपड़े चोरी करने वाले एक विकृत मानसिकता के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने आरोपी तक पहुंचने में पुलिस की बड़ी मदद की।

महेश नगर, नवाबी रोड निवासी एक महिला ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 जून की देर रात करीब 3:23 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर की दीवार फांदकर परिसर में घुस आया और बाहर सूख रहे महिला के कपड़े चोरी कर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।

प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार प्रयास करते हुए बुधवार को टैगोर पब्लिक स्कूल के पास स्थित क्रिकेट मैदान, पंचायतघर रोड क्षेत्र से आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निकेत सिंह बिष्ट (34 वर्ष) निवासी समीर विहार फेज-1, कुसुमखेड़ा मुखानी के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए महिला के सभी कपड़े बरामद कर लिए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी तथा ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

ऑपरेशन प्रहार: अल्मोड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन, 112 वाहन चालकों पर चालान, 3 वाहन सीज; 18 बाहरी व्यक्तियों पर भी गिरी गाज

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • विभाजन की पीड़ा से राष्ट्र प्रथम के संकल्प तक: एमबीपीजी कॉलेज में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यशाला
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाएं, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: दीपक रावत
  • ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में SSB ने दिया मानवता का संदेश, 12 जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
  • औषधीय वनस्पतियों से बदलेगी उत्तराखण्ड की तस्वीर, कालाकोटी-मटेला की पुस्तक का विमोचन

Next Post
ऑपरेशन प्रहार: अल्मोड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन, 112 वाहन चालकों पर चालान, 3 वाहन सीज; 18 बाहरी व्यक्तियों पर भी गिरी गाज

ऑपरेशन प्रहार: अल्मोड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन, 112 वाहन चालकों पर चालान, 3 वाहन सीज; 18 बाहरी व्यक्तियों पर भी गिरी गाज

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999