Friday, July 10, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 9, 2026

नैनीताल में बारिश का कहर: कैंचीधाम में 124.4 मिमी वर्षा, 23 सड़कें बंद, दो की मौत

News Deskby News Desk
in आपदा प्रबंधन, उत्तराखंड, मौसम
0
उत्तराखंड में मानसून का कहर: नैनीताल-बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कुमाऊं के कई जिलों में भारी बारिश का खतरा
Spread the love

हल्द्वानी/नैनीताल, 9 जुलाई। नैनीताल जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बीते 24 घंटों में कैंचीधाम में सर्वाधिक 124.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि जिले में 5 राज्य मार्ग और 18 ग्रामीण मोटर मार्ग भूस्खलन और मलबा आने से बंद हो गए हैं। वर्षा जनित घटनाओं में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है तथा कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की गुरुवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। कैंचीधाम के अलावा नैनीताल (स्नो व्यू) में 119 मिमी, बेतालघाट में 118.5 मिमी, मुक्तेश्वर में 96.2 मिमी, खनस्यू (ओखलकांडा) में 80 मिमी, हल्द्वानी (काठगोदाम) में 72 मिमी, कालाढूंगी में 46 मिमी तथा रामनगर में 44 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

लगातार बारिश के कारण जिले की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। खुटानी-भवाली-धानाचुली, रानीबाग-भीमताल-खुटानी-पदमपुरी, गर्जिया-बेतालघाट-खैरना तथा रामनगर-भंडारपानी-अमगढ़ी सहित पांच राज्य मार्ग और 18 ग्रामीण सड़कें मलबा आने से बंद हैं। संबंधित विभागों की टीमें युद्धस्तर पर मार्ग खोलने में जुटी हुई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार वर्षा जनित हादसों में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक बछिया की भी मौत हुई है। हालांकि किसी बड़े भवन के क्षतिग्रस्त होने की सूचना नहीं है।

बारिश का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा है। नौकुचियाताल और हैड़ाखान क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित है, जिसे बहाल करने के लिए ऊर्जा विभाग की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें, विशेषकर पर्वतीय मार्गों पर अत्यधिक सावधानी बरतें। साथ ही प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें। सभी संबंधित विभागों को सड़कें खोलने, बिजली आपूर्ति बहाल करने और किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

हरेला पर हरियाली का महाअभियान: मुख्यमंत्री धामी करेंगे जागेश्वर धाम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ, अल्मोड़ा में लगेंगे 75 हजार पौधे

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज ही होगा योगिनी एकादशी व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • रानीबाग–भीमताल रोप-वे को जल्द मिले मंजूरी, दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा प्रस्ताव
  • अमेरिका–ईरान: जंग का वह अंत जो शुरू ही नहीं हुआ, और समझौते की वह मेज जो कभी सज नहीं पाई
  • हरेला पर हरियाली का महाअभियान: मुख्यमंत्री धामी करेंगे जागेश्वर धाम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ, अल्मोड़ा में लगेंगे 75 हजार पौधे
  • नैनीताल में बारिश का कहर: कैंचीधाम में 124.4 मिमी वर्षा, 23 सड़कें बंद, दो की मौत

Next Post
हरेला पर हरियाली का महाअभियान: मुख्यमंत्री धामी करेंगे जागेश्वर धाम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ, अल्मोड़ा में लगेंगे 75 हजार पौधे

हरेला पर हरियाली का महाअभियान: मुख्यमंत्री धामी करेंगे जागेश्वर धाम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ, अल्मोड़ा में लगेंगे 75 हजार पौधे

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999