Rishikesh Bypass Road Project: ऋषिकेश में हर वीकेंड लगने वाले जाम से अब जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है. केंद्र सरकार ने शहर की धड़कन थामने वाले ट्रैफिक को बाहर ही बाहर निकालने के लिए 1105 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट वाले बायपास प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है. चारधाम यात्रा हो या वीकेंड का टूरिज्म, अब 12.7 किलोमीटर लंबा यह 4-लेन रोड पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं होगा.





