Saturday, June 20, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 11, 2021

व्यापारियों की हर संभव सहायता करे सरकार – पूर्व दर्जा मंत्री विट्टू कर्नाटक

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

पूर्व दर्जा मंत्री/वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बिट्टू कर्नाटक ने आज पुनः एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री को प्रेषित कर उन्हें अवगत कराया कि उनके द्वारा दिनांक 19.05.2021 को एक ज्ञापन प्रेषित कर अवगत कराया गया था कि समस्त छोटे-बडे व्यवसायी विशेषकर रोज कमाओ रोज खाओ वाले व्यवसायी/दुकानदारों जैसे फुटपाथ पर जिविका चलाने वाले,बारबर (नाई) ,सब्जी-फल/चाय विक्रेता,लांड्री चलाने वाले,फड़ व्यवसायी,पान विक्रेता ,मिठाई विक्रेता तथा अन्य समस्त छोटे व्यवसायी आदि का व्यवसाय कोरोना काल में ठप हो गया है । इनकी आजिविका व्यवसाय पर ही निर्भर होने से लाॅकडाउन व कोरोना संक्रमण के कारण ये आर्थिक कठिनाईयों से जूझ रहे हैं, इनके सम्मुख परिवार के भरण पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है साथ ही पर्यटन से जुडे समस्त व्यवसायियों जिनमें होटल,रिजार्ट,रैस्टोरैंन्ट आदि का कार्य भी गम्भीर रूप से प्रभावित हो गया है कर्नाटक ने यह भी कहा कि समस्त छोटे -बड़े व्यवसायी संक्रमण का जोखिम उठा कर कोरोना गाईड -लाइन का पालन करते हुये अल्प समय नागरिकों को उनकी जरूरत का सामान मुहैया कराते हैं । दिनांक 19.05.2021 को प्रेषित ज्ञापन द्वारा आपसे अनुरोध किया गया था कि इन व्यापारियों की हितों की सुरक्षा हेतु प्राथमिकता के आधार पर निम्न निर्णय लेने की कृपा करें और हमको भी जीने का अधिकार है को साकार किया जाय । उन्होंने मुख्यमंत्री जी से कहा कि सरकार द्वारा छोटे -बड़े व्यवसायियों के हित में कोई निर्णय न लिया जाना सोचनीय तथा इनकी उपेक्षा का द्योतक है । पूर्व दर्जा मंत्री श्री कर्नाटक द्वारा पुनः इस ज्ञापन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया कि तत्काल निम्न बिन्दुओं पर प्राथमिकता आधार पर कार्यवाही कर उचित आदेश निर्गत करने का कष्ट करें ताकि अन्य राज्य भी आपके इस निर्णय का अनुश्रवण कर व्यापारियों के हितों में उचित फैसला लेने में सहायक हो सकें –
1-छोटे व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को रू. 5000/-(पांच हजार) की आर्थिक सहायता प्रतिमाह संक्रमण समाप्त होने तक दी जाय ।
2-संक्रमण समाप्त होने तक लिये गये ऋण के ब्याज का खर्च सरकार को उठाना चाहिये ।
3-जो व्यवसायी किराये पर दुकान चला रहे हैं उनका किराया संक्रमण समाप्त होने तक सरकार को वहन करना चाहिये ।
4-कोरोना काल में दुकानदारों के जी.एस.टी.,विद्युत,पानी सहित सभी टैक्सों पर छूट दी जाय ।
5-सभी छोटे-बडे व्यवसायियों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जाय ।

Previous Post

योगी आदित्यनाथ ने पीएम से मुलाकात की

Next Post

जानिए भाजपा को लगा बड़ा झटका कहां लगा

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • रामनगर पुलिस और एसओजी नैनीताल की संयुक्त कार्रवाई, फायरिंग मामले में वांछित आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • NEET-2026: निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, 11 केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
  • ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता: बनभूलपुरा पुलिस ने 20.45 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा
  • जागेश्वर धाम में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना

Next Post

जानिए भाजपा को लगा बड़ा झटका कहां लगा

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999