Thursday, October 29, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

December 25, 2025

तल्लीताल फांसी गधेरा में तेज रफ्तार कार का कहर तीन मजदूर घायल, एक की हालत गंभीर — चालक वाहन छोड़कर फरार

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड
0
तल्लीताल फांसी गधेरा में तेज रफ्तार कार का कहर  तीन मजदूर घायल, एक की हालत गंभीर — चालक वाहन छोड़कर फरार
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल | 25 दिसम्बर 2025

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र अंतर्गत फांसी गधेरा में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे तीन मजदूरों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरी नगर निवासी बिहारी लाल, पप्पू और राजेश लाल गुरुवार सुबह पेंटिंग का कार्य करने के लिए राजभवन मार्ग स्थित आर्मी गेस्ट हाउस जा रहे थे। इसी दौरान चढ़ाई पर तेज गति से आ रही एक कार ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद भी चालक ने वाहन नहीं रोका और घायलों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन के नीचे दबे तीनों घायलों को बाहर निकाला और तत्काल बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, घायल बिहारी लाल की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

घटना को अंजाम देने के बाद चालक और उसका एक साथी वाहन को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में ले लिया।

इस संबंध में सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वाहन चालक के पुलिसकर्मी होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस चालक और उसके साथी की तलाश में जुटी हुई है तथा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

 

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला बाल पथ संचलन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • सड़क दुर्घटना में घायल वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती से मिले पर्वतीय पत्रकार महासंघ के पदाधिकारी
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला बाल पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला बाल पथ संचलन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub