Monday, June 15, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 11, 2026

भर्ती परीक्षा में नहीं चलेगी कोई गड़बड़ी, डीएम अंशुल सिंह ने अधिकारियों को किया सतर्क

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
भर्ती परीक्षा में नहीं चलेगी कोई गड़बड़ी, डीएम अंशुल सिंह ने अधिकारियों को किया सतर्क
Spread the love

अल्मोड़ा, 11 जून 2026। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा आगामी 14 जून 2026 को आयोजित की जाने वाली विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में नवीन कलक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को हर हाल में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने परीक्षा के सफल संचालन हेतु नियुक्त सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने तथा परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्थाओं का पूर्व सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों एवं जैमर की कार्यशीलता का समय रहते परीक्षण कर लिया जाए तथा परीक्षा अवधि के दौरान उनकी निगरानी पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ की जाए, ताकि परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता बनी रहे।

उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी अधिकारी अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें और किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल समन्वय स्थापित कर उसका समाधान सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में प्रतिभाग करने के निर्देश भी दिए तथा सभी संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने का आह्वान किया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा सहित परीक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की दोहरी सफलता, अवैध तमंचा और करीब 6 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

Next Post

ग्रामीण भारत में डिजिटल क्रांति : बदलता समाज, बदलती संभावनाएँ

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • कैंची धाम में अभेद्य सुरक्षा कवच: स्थापना दिवस पर एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की निगरानी में हाई अलर्ट पर पुलिस
  • कर्महीनता, चाटुकारिता और सफलता का वास्तविक सूत्र मदन मोहन पाठक
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • उत्तराखंड में पलायन का दंश: खाली होते गांव, बिखरते सपने और विकास की चुनौती
  • उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी: पहाड़ के अंतिम छोर तक ज्ञान की रोशनी पहुंचाने वाला शिक्षा का जनांदोलन

Next Post

ग्रामीण भारत में डिजिटल क्रांति : बदलता समाज, बदलती संभावनाएँ

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999