केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल (Prahlad Singh Patel) ने दिल्ली के मुख्यामंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) और उप-राज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर तिरंगे (National Flag) के अपमान की शिकायत की है| प्रहलाद सिंह ने अपने पत्र में जिक्र किया है कि सीएम केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तिरंगे झंडे को सजावट के सामान के रूप में इस्तेमाल किया, इसके साथ उसे इस तरह से लगाया कि सिर्फ उसका हरा रंग ही दिखाई दे रहा था| उन्होंने आगे कहा कि वह जल्द से जल्द अपनी गलती को सुधारें|

