Friday, September 18, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 18, 2026

स्कूल जाते समय प्रधानाचार्य की चाकुओं से गोदकर हत्या, शिक्षा जगत में मचा हड़कंप

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड
0
स्कूल जाते समय प्रधानाचार्य की चाकुओं से गोदकर हत्या, शिक्षा जगत में मचा हड़कंप
Spread the love

बागेश्वर। जिले में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) भटखोला के प्रधानाचार्य 56 वर्षीय दयानंद टम्टा की स्कूल जाते समय चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय लोगों में शोक एवं आक्रोश का माहौल है।

 

मृतक दयानंद टम्टा, पुत्र स्वर्गीय गिरीश प्रसाद टम्टा, तहसील रोड बागेश्वर के निवासी थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाल ही में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उसी विद्यालय में स्थानांतरित होकर आए नवल किशोर सोराड़ी, निवासी लमगड़ा (अल्मोड़ा), ने कथित रूप से पीछे से उन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या के पीछे के कारणों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।

 

यह घटना पूरे बागेश्वर जनपद में चर्चा का विषय बनी हुई है और शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आधिकारिक जानकारी का ही अनुसरण करने की अपील की है।

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

अल्मोड़ा: कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत का जिला आपदा परिचालन केंद्र पर औचक निरीक्षण, मानसून में 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर भीमताल में रक्तदान शिविर, मंत्री कैड़ा ने सुनीं जनसमस्याएं
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • हल्द्वानी में आरएसएस के शताब्दी वर्ष के तहत युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने लिया भाग

Next Post
अल्मोड़ा: कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत का जिला आपदा परिचालन केंद्र पर औचक निरीक्षण, मानसून में 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश

अल्मोड़ा: कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत का जिला आपदा परिचालन केंद्र पर औचक निरीक्षण, मानसून में 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999