Bageshwar News: बांज का पेड़ जल संरक्षण में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यह वायुमंडल से नमी को सोखकर जमीन तक पहुंचाता है, जिससे प्राकृतिक जलस्रोत जैसे नौले, धाराएं और छोटे झरने लगातार रिचार्ज होते रहते हैं. यही वजह है कि उत्तराखंड में इसके संरक्षण पर लगातार जोर दिया जा रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर इसे क्यों सच मायनों में हरा सोना और पहाड़ के लिए वरदान माना जाता है.






