Sunday, October 4, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

December 28, 2021

आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी वन्दना सिंह ने समस्त उप जिलाधिकारियों/रिटर्निंग आफिसरों के साथ वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से की गयी तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा की

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा आज दिनांक 28/12/2021आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी वन्दना सिंह ने समस्त उप जिलाधिकारियों/रिटर्निंग आफिसरों के साथ वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से की गयी तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में विगत निर्वाचन में कम मतदान प्रतिशत रहा है उनमें मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष योजना बनायी जाय। उन्होंने विशेषकर महिलाओं की मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी उपजिलाधिकारी कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों के बीएलओ से बैठक कर योजना बनायें। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण जनपद में आये प्रवासियों को भी शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित् करें। इन स्थानों में स्वीप की गतिविधियॉ बढ़ायी जाय। 80 वर्ष से ंऊपर आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग मतदाताओं को बीएलओ को माध्यम से चिन्ह्ति किया जाय जिन्हें पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान कराया जाना है इसकी सूची भी तत्काल उपलब्ध करा दें। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थापित कुल मतदेय स्थलों के 60 प्रतिशत मतदेय स्थल वेबकास्टिंग हेतु चयनित कर जल्द से जल्द निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिये।
उन्होंने सभी रिटर्निंग आफिसरों को मतदेय स्थलों को भौतिक सत्यापन व उसकी अद्यावधिक स्थिति की रिर्पोट निर्वाचन कार्यालय को भेजने के निर्देश दिये। 05 जनवरी, 2022 होने वाली मतदाता सूची के अन्तिम प्रकाशन से पूर्व मतदाता सूची में त्रुटियों का विवरण तत्काल निर्वाचन कार्यालय भेजे जिससे त्रुटियों का निराकरण किया जा सके। उन्होंने निर्वाचन के दौरान संचरण तालिका हेतु वर्तमान में नये मोटर मार्गों के आधार पर संशोधन कर उसकी सूची भी प्रेषित करने के निर्देश दिये। विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन के दौरान चुनाव प्रचार हेतु रैली, सभा के लिए स्थान चिन्ह्ति करने व राजनैतिक दलों के माध्यम से उसका प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिये गये। उन्होंने कहा कि जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में उनके द्वारा प्रत्येक विधानसभा का भ्रमण किया जायेगा उससे पूर्व सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी पूरी तैयारियॉ सुनिश्चित कर लें। इस बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शंकर राम व समस्त उप जिलाधिकारी/रिटर्निंग अधिकारी वी0सी0 के माध्यम से जुड़े।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

जानिए राज्य में आज कोरोना के कितने मामले सामने आए

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए क्या कहते हैं आप के ग्रह नक्षत्र

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • कृषि मेले में यूओयू का ज्ञान-विस्तार अभियान, ग्रामीणों और किसानों को निःशुल्क पुस्तकें देकर उच्च शिक्षा से जुड़ने का आह्वान
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • गांधी-शास्त्री जयंती पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम, डीएम ने दिलाई सत्य-अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा की याद
  • गांधी-शास्त्री के सत्य, अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए क्या कहते हैं आप के ग्रह नक्षत्र

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub