हल्द्वानी- लालकुआं कोतवाली क्षेत्र से बड़ी खबर यहां गांधी नगर वार्ड नंबर 2 में उस वक्त होली खेल रही महिलाओं में हड़कंप मच गया जब होली खेलते खेलते एक महिला डिसबैलेंस होने से छत से नीचे गिर गई। महिला की चीख पुकार सुन मौके पर अफरा-तफरी मच गई आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक आज छरडी के दिन महिला हो लिया यहां वार्ड नंबर 2 गांधीनगर में छत पर होली गा रही थी। इस दौरान पूर्व सैनिक किशन सिंह तुलेड़ा की 37 वर्षीय पत्नी धना देवी अचानक होली गाते गाते पैर फिसलने की वजह से छत से गिर गई। घटना को देख वहां मौजूद महिलाओं में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन-फानन में लोगों ने महिला को निजी गाड़ी से हल्द्वानी अस्पताल भेजा है जहां महिला का उपचार चल रहा है।






