Thursday, January 29, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

April 23, 2022

जिलाधिकारी वन्दना द्वारा शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा का भ्रमण किया गया

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
जिलाधिकारी वन्दना द्वारा शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा का भ्रमण किया गया
Spread the love

अल्मोड़ा 23 अप्रैल 2022 जिलाधिकारी वन्दना द्वारा शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा का भ्रमण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षक समाज को जागरूक और प्रेरित करने की सबसे बड़ी इकाई है और इसे अपने महत्व को समझना होगा। उन्होंने डायट प्राचार्य एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा को निर्देशित किया कि वर्तमान दौर में किशोरो में बढ़ रही नशा प्रवृत्ति को प्रभावी रूप से रोकने हेतु विद्यालय स्तर पर प्रयास किए जाएं तथा राजकीय इण्टर कॉलेजो में अध्ययनरत किशोरियो में एनीमिया(रक्तअल्पता) को दूर करने एवं जो छात्रायें शिक्षा के बीच में स्कूल छोड़ देती है उनके लिए ऐसी कार्य योजना बनायी जाय कि वे अपनी शिक्षा को पूर्ण कर सके।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद के समस्त विद्यालयो से पढ़कर अच्छे पदों पर आसीन है ऐसे लोगों से सम्पर्क कर विद्यालयो में उन्हें आमंत्रित किया जाय और विद्यालयो के संसाधनो को बढ़ाने हेतु प्रभावी प्रयास किये जाय। उन्होंने कहा कि जनपद के अच्छे शिक्षको का एक गु्रप तैयार कर तथा उसका लाभ निकटवर्ती विद्यालयो को देना सुनिश्चित किया जाय। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण को निर्देश दिये कि यहॉ पर जो भी पुराने भवन है उनका आर्किटेक्ट के माध्यम से उनके पुराने स्वरूप को बनाये रखने के साथ ही मरम्मत हेतु आगणन बनाकर जिला कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्राचार्य डायट को निर्देश दिये कि डायट की भूमि पर जो भी अवैध अतिक्रमण किया गया है उन्हें चिन्हित करते हुए सम्बन्धित को नोटिस जारी किया जाय।
इस बैठक में सभी विकासखण्डो से आए आरोही समन्वयको, अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के विशेषज्ञो, ताकुला, हवालबाग, लमगड़ा के उपशिक्षा अधिकारियो, डायट प्रवक्ता बी सी पाण्डेय, दीपा जलाल, प्रकाश चन्द्र पन्त ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्राचार्य डायट राजेन्द्र सिंह और डायट फैकल्टी ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता नियोजन एवं प्रबन्धन विभाग डायट अल्मोड़ा हेमचन्द्र जोशी ने किया

Previous Post

रेलवे ने अपनी भूमि से अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज कर दी है- सूत्र

Next Post

यशपाल ने प्रेस वार्ता के दौरान उगली आग कहा भाजपा का काम केवल मुख्यमंत्री को चुनाव लड़ाना रह गया

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज होगा गुप्त नवरात्रि का पारायण आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग
  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 76वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • देघाट पुलिस की सख्ती: पोक्सो एक्ट का वारंटी स्याल्दे से गिरफ्तार
  • आज है माता सरस्वती जयंती,ज्ञान, सद्बुद्धि, वाणी सिद्धि एवं जीवन के चारों पुरुषार्थों को देने वाली आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन 

Next Post
यशपाल ने प्रेस वार्ता के दौरान उगली आग कहा भाजपा का काम केवल मुख्यमंत्री को चुनाव लड़ाना रह गया

यशपाल ने प्रेस वार्ता के दौरान उगली आग कहा भाजपा का काम केवल मुख्यमंत्री को चुनाव लड़ाना रह गया

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999