Monday, July 27, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 21, 2022

उत्तराखंड: पहाड़ में जीवन है या पहाड़ सा जीवन है

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
उत्तराखंड: पहाड़ में जीवन है या पहाड़ सा जीवन है
Spread the love

आरएस थापा
उत्तराखंड राज्य बनने से उत्तराखण्ड वासियों को क्या मिला?विकास तो कहीं नजर नही आता उलटा अधिकांश खेती बंजर हो गई। मुफ्तखोरी ने लोगों को नकारा बना दिया। विकास हुआ है तो सिर्फ नेताओं और अफसरों का। ताज्जुब तो तब होता है जब व्यवस्था के खिलाफ बात करने लगो तो लोग उन्ही का साथ देते हैं।

एक महीने पूर्व मैं कुमाऊँ गया था,कुछ इलाकों में घूम आया। यह कटुसत्य है कि पहाड़ दूर से सुहावने लगते हैं,यहां जाकर देखें तो यहां का जीवन बहुत विकट है। मुझे अधिकांश गाँव ऐसे मिले जहां के खेत बंजर हो गए। कारण जानना चाहा तो सभी जगह से एक ही उत्तर मिला जंगली जानवर नही होने देते खेती, इसलिए पैसा और श्रम क्यों बर्बाद करें?मैंने स्वयं मेरी आँखों से देखा मेरे नैनिहाल में एक खेत मे आलू लगाए गए थे,जिस समय मैं वहां पहुंचा पूरा परिवार लंगूरों को खदेड़ने गया था, उनके खेत में लगाए आलू के सभी पौंधे लंगूरों ने उखाड़ दिए। ये पौंधे मात्र 6-7इंच के थे। उन लंगूरों ने पूरा खेत ही उजाड़ कर रख दिया। इतना ही नही रात होते ही सब घर में कैद हो जाते हैं बाघ के डर से। रात को पास ही बाघ के दहाड़ने की आवाज सुनाई दे रही थी। अब तो ग्रामीण पशुओं, कुत्तों को भी पालने से डरने लगे हैं, न जाने कब बाघ का निवाला बन जाएं। ऐसे में पलायन नही होगा तो क्या होगा?अपनी जान गंवाने कौन इन पहाड़ों में रहेगा? आए दिन खबरे मिलती हैं कि गाँव में बाघ,तेंदुए, गुलदार ने हमला कर दिया। आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड राज्य बनने के बाद 485 लोग इन हिंसक पशुओं की वजह से जान गवां चुके और 1700 लोग घायल हुए।

शासन-प्रशासन को सिर्फ विकास के आंकड़े चाहिए धरातल में कोई काम/सुविधा पहाड़ में नही है। गावों में पहले जो कुटीर उद्योग थे वे भी नजर नही आए। रहीसही कसर पहाड़ में नशे ने पूरी कर दी, बढ़ती नशाखोरी ने युवाओं को खोखला कर दिया,यहां के किसी भी बाजार में किसी भी दुकान/रेस्तरां में चले जाएं दो-चार लोग पीते हुए मिल जाएंगे ताज्जुब तो तब होता है जब इन्ही दुकान के बाहर पुलिस गश्त करती मिलती है,इन पीने वालों को पुलिस की कोई परवाह है ही नही।यहां यातायात की सुविधा भी भगवान भरोसे ही चल रही है। पहाड़ के इन सर्पीली सड़कों में बहुत ही घटिया बसें हैं। इनकी सीटों में सही ढंग से बैठ भी नही सकते। रही सही कसर तब और निकल जाती है जब यात्री उल्टी करते हुए सफर पूरा करते हैं गंतव्य तक पहुंचने तक घायल हो जाते हैं। यहां टैक्सियों का जमावड़ा सभी जगह भारी मात्रा में दिखाई देता है,इनके लिए कोई नियम नही,मर्जी का किराया और ठूंस कर भरी सवारीयां, समय का कोई मोल नही,यात्रा सबसे बड़ी दुस्वारी हो जाती है। सच में “पहाड़ में जीवन है या पहाड़ सा जीवन है।”

Previous Post

सीओ की कटी जेब जानिए क्या है मामला

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए क्या कहते हैं आप के ग्रह नक्षत्र

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • विकसित भारत की राह: प्रतिभा, समान अवसर, सुशासन और राष्ट्रीय एकता का संकल्प
  • युवा शक्ति विकसित भारत के संकल्प को करेगी साकार: रेखा आर्या
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज है श्री हरि विष्णु देव शयनी एकादशी व्रत और तुलसी रोपण आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आयुक्त दीपक रावत का जिलाधिकारी कार्यालय में औचक निरीक्षण, लंबित वादों पर जताई नाराजगी; दो माह में निस्तारण के सख्त निर्देश

Next Post
दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए क्या है ग्रहों की चाल

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए क्या कहते हैं आप के ग्रह नक्षत्र

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999