Tuesday, June 9, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 9, 2026

पटाल बाजार की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश, बरसात में जलभराव से राहगीर और मरीज परेशान

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
पटाल बाजार की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश, बरसात में जलभराव से राहगीर और मरीज परेशान
Spread the love

अल्मोड़ा। नगर निगम अल्मोड़ा के लाला बाजार वार्ड के पार्षद कुलदीप सिंह मेर (कम्मू) ने मिलन चौक से जिला अस्पताल तक जाने वाले पटाल बाजार मार्ग की जर्जर एवं बदहाल स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि नगर के सबसे व्यस्त एवं ऐतिहासिक बाजारों में शामिल इस महत्वपूर्ण मार्ग की स्थिति दिनोंदिन खराब होती जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पार्षद मेर ने बताया कि बरसात के मौसम में मार्ग पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ की समस्या गंभीर रूप धारण कर लेती है। इसका सबसे अधिक असर स्थानीय व्यापारियों, जिला अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, बुजुर्गों और आम नागरिकों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग जिला अस्पताल तक पहुंचने का प्रमुख संपर्क मार्ग होने के बावजूद लंबे समय से उपेक्षा का शिकार बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। कई स्थानों पर फिसलन बढ़ने से दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। नगर की पहचान माने जाने वाले इस क्षेत्र की दुर्दशा चिंताजनक है।

कुलदीप सिंह मेर ने कहा कि व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा समय-समय पर इस समस्या को उठाया जाता रहा है, लेकिन अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग आवश्यक मरम्मत कार्यों और जल निकासी व्यवस्था को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

पार्षद मेर ने नगर निगम एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि पटाल बाजार मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नालियों और जल निकासी तंत्र को प्रभावी ढंग से दुरुस्त किया जाए।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे का शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगा, जिससे नागरिकों को राहत मिलेगी और पटाल बाजार क्षेत्र की व्यवस्थाएं बेहतर हो सकेंगी।

ऊपर के बॉक्स में पूरा टेक्स्ट है, उसे दबाकर आसानी से कॉपी किया जा सकता है।

Previous Post

ऑपरेशन प्रहार के तहत 7.35 ग्राम स्मैक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; सप्लायर की तलाश तेज

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • पटाल बाजार की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश, बरसात में जलभराव से राहगीर और मरीज परेशान
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत 7.35 ग्राम स्मैक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; सप्लायर की तलाश तेज
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • औषधि विभाग की सख्ती: अल्मोड़ा में मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी, एक का कारोबार तत्काल रोका
  • रफ्तार का कहर: बरेली रोड पर डम्पर की चपेट में आई 18 वर्षीय आलिया, मौके पर मौत; चालक गिरफ्तार

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999