Saturday, August 1, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 14, 2026

कैंची धाम ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मी गंभीर आरोपों में हिरासत में, नामजद मुकदमा दर्ज

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड
0
कैंची धाम मेले को लेकर अफवाहों पर एसएसपी का स्पष्ट संदेश: स्थानीय लोगों और बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को निर्बाध आवागमन की सुविधा
Spread the love

नैनीताल। कैंची धाम स्थापना दिवस मेले की ड्यूटी के दौरान तैनात दो पुलिसकर्मियों पर लगे गंभीर आरोपों के बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया है। मामले में नामजद एफआईआर दर्ज कर विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसी क्रम में जनपद उधम सिंह नगर से आए अपर उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद तथा हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार ड्यूटी के दौरान एक होमस्टे में ठहरे हुए थे।

आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के दौरान अत्यधिक शराब का सेवन किया तथा नशे की हालत में होमस्टे संचालक के परिवार की एक युवती के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके अलावा स्थानीय लोगों के साथ विवाद और मारपीट की घटना भी सामने आई है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ), पुलिस अधीक्षक (एसपी) एवं अन्य अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच प्रारंभ की गई।

स्थानीय लोगों की मौजूदगी तथा वीडियोग्राफी के बीच दोनों पुलिसकर्मियों का अल्कोहल टेस्ट कराया गया। मेडिकल परीक्षण में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया।

पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर कोतवाली भवाली में दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विभाग अनुशासनहीनता और कर्तव्यहीनता के मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति पर कार्य कर रहा है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के तहत सेवा से बर्खास्तगी सहित कठोर कदम उठाए जा सकते हैं।

 

Previous Post

कैंची धाम मेले को लेकर अफवाहों पर एसएसपी का स्पष्ट संदेश: स्थानीय लोगों और बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को निर्बाध आवागमन की सुविधा

Next Post

एक पल में उजड़ गए सपने: गर्जिया मंदिर के निकट नदी में डूबने से युवती की मौत

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  •  तमंचे की नोक पर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार, जंगल के खंडहर में छिपा मिला आरोपी
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • ऑपरेशन प्रहार’ का प्रहार: 14.56 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, नैनीताल पुलिस का नशा कारोबारियों पर बड़ा वार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • काठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात

Next Post
एक पल में उजड़ गए सपने: गर्जिया मंदिर के निकट नदी में डूबने से युवती की मौत

एक पल में उजड़ गए सपने: गर्जिया मंदिर के निकट नदी में डूबने से युवती की मौत

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999