Friday, August 7, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 15, 2026

रक्तदान महादान: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय शिविर में 39 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, शिक्षा
0
रक्तदान महादान: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय शिविर में 39 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Spread the love

अल्मोड़ा, 15 जून। विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा एवं सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (मेडिकल कॉलेज) अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। शिविर में कुल 39 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

ब्लड बैंक, बेस अस्पताल अल्मोड़ा में 14 और 15 जून को आयोजित इस शिविर में स्थानीय युवाओं, एमबीबीएस छात्र-छात्राओं, इंटर्न चिकित्सकों, डॉक्टरों एवं संस्थान के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। “एक रक्तदाता का तोहफा, एक जीवन का उपहार” थीम पर आयोजित शिविर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित किया गया।

रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा की ओर से सभी रक्तदाताओं को आकर्षक उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

शिविर के समापन अवसर पर एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष खाली, प्रबंधक (मानव संसाधन) अजय कुमार मिश्रा तथा उप प्रबंधक (जनसंपर्क) संजीव कुमार ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य है। उन्होंने कहा कि एसबीआई सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

वहीं मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह, प्रभारी ब्लड बैंक आशीष जैन तथा सोशल वेलफेयर ऑफिसर हेम बहुगुणा ने कहा कि गर्मियों और आपातकालीन परिस्थितियों में ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है। इस शिविर के माध्यम से संकलित रक्त अनेक जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं एवं मेडिकल छात्रों द्वारा दिखाई गई जागरूकता और सहभागिता की सराहना की।

शिविर को सफल बनाने में नर्सिंग अधिकारी नीलम रावत, निशा धामी, लैब टेक्नीशियन भास्कर पांडेय, राजदेव सिंह, शांति तथा मनोज मनी सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी के सामूहिक प्रयासों से यह रक्तदान शिविर सफल, प्रेरणादायी एवं समाजोपयोगी साबित हुआ।

 

Previous Post

कैंची धाम में अभेद्य सुरक्षा कवच: स्थापना दिवस पर एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की निगरानी में हाई अलर्ट पर पुलिस

Next Post

नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियां तेज, डीएम ने दिए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के निर्देश

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • रोजगारोन्मुख शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार पर उद्योग जगत के साथ हुआ मंथन
  • वैदिक भारती के पंचम वार्षिकोत्सव में गूंजे कुमाउनी रामायण के स्वर, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
  • नई शिक्षा नीति की दिशा में बड़ा कदम: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने दी कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
  • ऑपरेशन प्रहार: हल्द्वानी में पुराने गोदाम पर पुलिस का छापा, जुआ खेलते 13 आरोपी गिरफ्तार, ₹58,950 नकद व ताश के पत्ते बरामद
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियां तेज, डीएम ने दिए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के निर्देश

नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियां तेज, डीएम ने दिए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के निर्देश

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999