Friday, August 14, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 25, 2026

ऑपरेशन प्रहार: अल्मोड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन, 112 वाहन चालकों पर चालान, 3 वाहन सीज; 18 बाहरी व्यक्तियों पर भी गिरी गाज

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड
0
ऑपरेशन प्रहार: अल्मोड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन, 112 वाहन चालकों पर चालान, 3 वाहन सीज; 18 बाहरी व्यक्तियों पर भी गिरी गाज
Spread the love

अल्मोड़ा। दिनांक 25/6/2026

पर्यटन सीजन और वीआईपी भ्रमण के मद्देनजर अल्मोड़ा पुलिस ने जनपदभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

अभियान के दौरान पुलिस ने जनपद के प्रमुख चौराहों, बाजारों, प्रवेश मार्गों, मुख्य सड़कों और संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग कर वाहनों और व्यक्तियों की जांच की। संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों का सत्यापन भी किया गया, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ अल्मोड़ा/यातायात बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ अभियान को अंजाम दिया।

चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, रैश ड्राइविंग और आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में वाहन चलाने वाले 112 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। वहीं भतरौजखान पुलिस ने गंभीर नियम उल्लंघन पाए जाने पर 3 वाहनों को सीज कर दिया।

इसके अलावा पुलिस ने जनपद में बिना सत्यापन रह रहे बाहरी व्यक्तियों पर भी कार्रवाई करते हुए 18 लोगों का पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया, जबकि 15 बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन कराया गया।

अल्मोड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पर्यटन सीजन और वीआईपी दौरों के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग और सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

दीवार फांदकर महिला के कपड़े चुराने वाला ‘साइको चोर’ गिरफ्तार, वायरल वीडियो बना गिरफ्तारी की वजह

Next Post

“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” को मिलेगी नई उड़ान: अल्मोड़ा में कौशल विकास, स्वरोजगार और सुरक्षा पर बनी व्यापक कार्ययोजना

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाएं, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: दीपक रावत
  • ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में SSB ने दिया मानवता का संदेश, 12 जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
  • औषधीय वनस्पतियों से बदलेगी उत्तराखण्ड की तस्वीर, कालाकोटी-मटेला की पुस्तक का विमोचन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” को मिलेगी नई उड़ान: अल्मोड़ा में कौशल विकास, स्वरोजगार और सुरक्षा पर बनी व्यापक कार्ययोजना

“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” को मिलेगी नई उड़ान: अल्मोड़ा में कौशल विकास, स्वरोजगार और सुरक्षा पर बनी व्यापक कार्ययोजना

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999