Thursday, October 1, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 30, 2026

मानसून आपदा से निपटने को अल्मोड़ा तैयार, 2 जुलाई को छह स्थानों पर होगी मेगा मॉक ड्रिल

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
मानसून आपदा से निपटने को अल्मोड़ा तैयार, 2 जुलाई को छह स्थानों पर होगी मेगा मॉक ड्रिल
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, 30 जून 2026।

मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय मजबूत करने तथा आपदा प्रतिक्रिया तंत्र की क्षमता परखने के लिए आगामी 2 जुलाई को जनपद के छह स्थानों पर मेगा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियों के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में टेबल टॉप एक्सरसाइज (बैठक) आयोजित की गई।

 

बैठक में विभिन्न विभागों ने संभावित आपदा परिदृश्यों के अनुरूप अपनी-अपनी कार्ययोजनाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि मॉक ड्रिल में शामिल सभी टीमें अपनी जिम्मेदारियों को भली-भांति समझ लें। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में रेस्क्यू ऑपरेशन, उपलब्ध संसाधनों, विभागीय समन्वय और रिस्पांस टाइम का वास्तविक परीक्षण करना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और मॉक ड्रिल के दौरान अपने संसाधनों एवं प्रतिक्रिया क्षमता का बेहतर प्रदर्शन करें, जिससे भविष्य में किसी भी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य सफलतापूर्वक संचालित किए जा सकें।

इन छह स्थानों पर होगी मॉक ड्रिल:

रानीखेत के इंदिरा बस्ती में भूस्खलन

द्वाराहाट के सलना गांव में बादल फटना

सल्ट क्षेत्र में बस दुर्घटना

लमगड़ा के कनरा गांव में बादल फटना

जागेश्वर में भीड़ प्रबंधन

क्वारब में भूस्खलन

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित आर्मी, आईटीबीपी, एसएसबी, एसडीआरएफ, अग्निशमन, पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

10 हजार का इनामी लुटेरा ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार, रामनगर पुलिस व SOG की बड़ी कामयाबी

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • भवाली में शराब की दुकान पर छापा, ओवररेटिंग का खुलासा
  • बहुउद्देशीय शिविर में मंत्री कैड़ा ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
  • राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर 20 लोगों ने किया रक्तदान
  • 02 अक्टूबर की रात से अल्मोड़ा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, अपर माल रोड पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित
  • वन्यजीव सप्ताह में संरक्षण और जैव विविधता का संदेश

Next Post
10 हजार का इनामी लुटेरा ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार, रामनगर पुलिस व SOG की बड़ी कामयाबी

10 हजार का इनामी लुटेरा ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार, रामनगर पुलिस व SOG की बड़ी कामयाबी

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub