Wednesday, August 26, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 14, 2026

क्वारब बाईपास पर सख्ती: ओवरलोड वाहनों पर चलेगा अभियान, खतरे में पड़े बिजली पोल को हटाने के निर्देश

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
क्वारब बाईपास पर सख्ती: ओवरलोड वाहनों पर चलेगा अभियान, खतरे में पड़े बिजली पोल को हटाने के निर्देश
Spread the love

अल्मोड़ा, 14 जुलाई। क्वारब बाईपास मोटर मार्ग पर हाल की अतिवृष्टि और भूस्खलन के बाद उत्पन्न संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनसुरक्षा के मद्देनज़र बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने मार्ग पर भारी एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के साथ ही भूस्खलन की जद में आए जोखिमग्रस्त विद्युत पोल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को किए गए स्थलीय निरीक्षण में क्वारब बाईपास मार्ग को भू-वैज्ञानिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील पाया गया। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि इस मार्ग से लगातार भारी और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही हो रही है, जिससे ढालों की स्थिरता प्रभावित होने और भूस्खलन का खतरा बढ़ने की आशंका है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और संभागीय परिवहन अधिकारी को पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम गठित कर विशेष सघन वाहन चेकिंग अभियान तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने ओवरलोड और मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने तथा मार्ग पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना या भूस्खलन की आशंका को कम किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) का एक विद्युत पोल भी गंभीर खतरे की स्थिति में पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल को तत्काल संयुक्त निरीक्षण कर पोल का तकनीकी परीक्षण कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर उसे प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि दोबारा भूस्खलन या भू-धंसाव की स्थिति बनती है तो विद्युत पोल के क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ जन-धन की हानि और राहत एवं बचाव कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए समय रहते आवश्यक कदम उठाना बेहद जरूरी है।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी संजय कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्षित गुप्ता, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

आक्रोशित ग्रामीणों का ऐलान: जर्जर स्कूल भवन में नहीं भेजेंगे बच्चे, आंदोलन तेज

Next Post

विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम का सख्त संदेश: गुणवत्ता से समझौता नहीं, अधूरे कार्यों की होगी जवाबदेही

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • उपकारागार हल्द्वानी के बाहर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा, वरना कार भी कब्जे में
  • आज होगा पुत्रदा एकादशी व्रत दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • जौनसारी बोली में जल्द शुरू होगा सर्टिफिकेट कोर्स : कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष पर नैनीताल प्रशासन की बड़ी पहल 109 गांव रेड जोन में चिन्हित, फेंसिंग और सोलर लाइट से होगी सुरक्षा—2.5 करोड़ रुपये अतिरिक्त स्वीकृत

Next Post
विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम का सख्त संदेश: गुणवत्ता से समझौता नहीं, अधूरे कार्यों की होगी जवाबदेही

विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम का सख्त संदेश: गुणवत्ता से समझौता नहीं, अधूरे कार्यों की होगी जवाबदेही

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999