Thursday, July 3, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 28, 2021

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानियों के छायाचित्रों का शुभारंभ किया

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

अल्मोड़ा 28 जुलाई, 2021 (सू0वि0)– भारत की स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगॉठ के अवसर पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत आज जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने राजकीय संग्रहालय में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के छायाचित्रों एवं उनके जीवनवृत्त पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। 15 अगस्त, 2022 को भारत की स्वतन्त्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर उससे पूर्व देश भर में विभिन्न राज्यों के जनपदों में अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी परिपेक्ष्य में आज जनपद में राजकीय संग्रहाल में इस कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के छायाचित्रों पर आधारित प्रदर्शनी के साथ हुआ। इस  अवसर पर लोगो द्वारा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनके द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों और बलिदान को याद किया।
                                  जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत की स्वतन्त्रता में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के साथ ही जनपद में भी कई महान सेनानी हुए है जिनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। जनपद अल्मोड़ा में स्वतन्त्रता संग्रंाम सेनानियों का लम्बा इतिहास रहा है जिसे आज याद किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के जीवनवृत्त पर आधारित नुक्कड़ नाटक, विचार गोष्ठी, निबन्ध प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम भी आयोजित होंगे जिससे अमृत महोत्सव की परिकल्पना साकार हो सके।
                                          इस अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी चन्द्र सिहं चौहान, संग्रहालय के वीथिका सहायक जन्मजेय तिवारी, अखिलेश मौर्या, चन्द्रशेखर उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह बिष्ट, शिवराज सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह ठठोला, भगवती बिष्ट व संग्रहालय के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

अल्मोड़ा 28 जुलाई, 2021 जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनसमस्याओं के निस्तारण  हेतु शासन की प्राथमिकता के अनुरूप सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविरों के आयोजन का निर्णय जिला प्रशासन द्वारा लिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद अल्मोड़ा के विकासखण्ड सभागार, लमगड़ा में मा0 पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल की उपस्थिति में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन आगामी दिनांक 31 जुलाई, 2021 को प्रातः 11ः00 बजे सेे किया जायेगा।

Previous Post

पूर्व दर्जा मंत्री विट्टू कर्नाटक ने कहा कांग्रेस सरकार बनाने के लिए हैं कृत-संकल्प भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू

Next Post

भारत और श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा T 20

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • स्पोर्ट्स बाइक से स्मैक तस्करी कर रहा युवक को एसओजी और सोमेश्वर पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा
  • आज क्या है विशेष आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचांग
  • अल्मोड़ा में सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया महान सांख्यिकीविद् पी.सी. महालनोबिस की 132वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन
  • जानम’ बना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग सेंसेशन: निर्देशक जोड़ी जिया-मेघल और डॉ. मेघा भारती मेघल की भावनात्मक प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल

Next Post

भारत और श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा T 20

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999