Thursday, October 8, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 22, 2021

मेधावी छात्र छात्राओं को अल्मोड़ा नगर पालिका करेगी सम्मानित

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा 22 सितम्बर, 2021 अल्मोड़ा नगर के विद्यालयों में हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा 2020-21 में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को नगरपालिका अल्मोड़ा द्वारा सम्मानित किया गया। इस सम्मान कार्यक्रम में जिलाधिकारी वन्दना सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, मुख्य शिक्षाधिकारी एच0बी0 चन्द के अलावा समस्त सभासदों ने मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्जलव भविष्य की कामना की गयी।
                               कार्यक्रम में नगर के ख्याति प्राप्त शिक्षाविद् उमेश चन्द्र पाण्डे प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौधार कपिल नयाल प्रवक्ता जीआईसी हवालबाग व प्रवक्ता प्रभाकर जोशी द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया गया और उनके भविष्य संवारने हेतु उनका मार्गदर्शन भी किया गया।
                                 इस अवसर पर नगर के विद्यालयों से वर्ष 2020 में हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 17 छात्र-छात्राओं एवं इण्टरमीडिएट में वर्ष 2020 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 16 छात्र-छात्राओं तथा वर्ष 2021 में हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 20 छात्र-छात्राओं व इण्टरमीडिएट के 19 छात्र-छात्राओं को प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही एडम्स इण्टर कालेज की छात्रा कु0 हर्षिता तिवारी को भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
                                  कार्यक्रम में जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए जीवन मंे कड़ी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्र-छात्रायंे कठोर परिश्रम कर कोई भी ऊॅचा मुकाम हासिल कर सकते है। इस दौरान छात्र-छात्राओं से उन्होंने संवाद भी किया और उनके रोचक प्रश्नों का भी उत्तर दिया। अध्यक्ष नगरपालिका प्रकाश चन्द्र जोशी ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए मेहनत, लगन के साथ अपने भविष्य को संवारने हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
                                    इससे पूर्व नगरपालिका सभासदों द्वारा जिलाधिकारी को नगर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया जिनमें सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने, सड़कों के किनारे नालियों को ठीक करने, जर्जर विद्युत पोल को बदलवाने, पैदल मार्गों में पेयजल पाईपो को भूमिगत करने, नगर में आवारा कुत्तों की समस्या, पेयजल आपूर्ति समय-समय पर बाधित होने, पार्किंग की समस्यायें सम्मलित है।                                                   जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि पार्किंग के लिए पूर्व में ही उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गयी है जो छोटी-छोटी पार्किंग चिन्ह्ति करेगी इसके लिए उन्होंने सभासदों से सहयोग की अपेक्षा की। शहर जर्जर पोलों को बदलने हेतु उनकी सूची प्राप्त हो चुकी है जिसके लिए उनको बदलने की व्यवस्था की जा रही है। पानी आपूर्ति का समय मोबाईल मंे मैसेज के माध्यम से प्राप्त होने पर भी कार्य चल रहा है जिसका जल्दी ही शुरूआत हो जायेगी। इसके अलावा उन्होंने अन्य समस्याओं पर भी जल्द से जल्द से कार्यवाही का आश्वासन दिया।
                                       कार्यक्रम में सभासद मनोज जोशी, तरन्नुम बी, सौरभ वर्मा, अमित शाह, दीप्ति सोनकर, हेम चन्द्र तिवारी, सचिन आर्या, राजेन्द्र तिवारी, आशा रावत, अर्जुन बिष्ट, दीपक वर्मा, अधिशासी अधिकारी श्याम सुन्दर प्रसाद, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, भूपेन्द्र जोशी, राजपाल पवॉर, दीपक, राजू पाण्डे, के0एन0 पाण्डे, मनोज कर्नाटक, मुकेश भण्डारी के अलावा छात्र-छात्राओं के अभिभावक आदि उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज औद्योगिक संगठन हरिद्वार सिडकुल इंटरप्रेन्योर वेलफेयर एसोसिएशन सहित अन्य प्रतिनिधियों से मुलाकात की

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • लालकुआं में नशे का बड़ा खेल बेनकाब, 65 लाख की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • इलाज बना मौत का कारण! 23 साल की महिला की मौत, ‘पहलवान’ गिरफ्तार
  • जज फार्म में गंदे व झागयुक्त पानी से मचा हड़कंप, सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub