Saturday, June 27, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 26, 2026

नशे के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस का जनजागरण अभियान: टैक्सी चालकों और युवाओं को दिलाई ‘नशा मुक्त सुरक्षित सफर’ की शपथ

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, शिक्षा
0
नशे के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस का जनजागरण अभियान: टैक्सी चालकों और युवाओं को दिलाई ‘नशा मुक्त सुरक्षित सफर’ की शपथ
Spread the love

अल्मोड़ा, 26 जून 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में “अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स दिवस” के अवसर पर “नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान” के तहत जनपद में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में थाना भतरौजखान के थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व तथा चौकी भिकियासैंण प्रभारी उपनिरीक्षक संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौकी क्षेत्र में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय टैक्सी स्टैंड, सार्वजनिक स्थलों एवं मुख्य बाजारों में पहुंचकर टैक्सी चालकों, वाहन चालकों और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। लोगों को बताया गया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक जीवन पर गंभीर एवं दूरगामी दुष्प्रभाव डालता है।

इस अवसर पर चौकी प्रभारी संजय जोशी ने विशेष रूप से टैक्सी चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह चालक, यात्रियों और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से “नशा मुक्त, सुरक्षित सफर” का संकल्प लेने का आह्वान किया।

पुलिस टीम ने युवाओं और स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि यदि उनके आसपास कहीं भी अवैध नशा तस्करी या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत मानस हेल्पलाइन 1933 अथवा नजदीकी थाना/चौकी को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

अल्मोड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है और इस दिशा में जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

जिला बदर अपराधी चढ़ा रामनगर पुलिस के हत्थे: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, गुंडा अधिनियम में भी कसा शिकंजा

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • अब नहीं होगी फीस की लूट: अतिरिक्त वसूली लौटानी होगी, नियम तोड़े तो ₹5 लाख तक जुर्माना और मान्यता पर भी गिरेगी गाज
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • जिला बदर अपराधी चढ़ा रामनगर पुलिस के हत्थे: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, गुंडा अधिनियम में भी कसा शिकंजा
  • नशे के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस का जनजागरण अभियान: टैक्सी चालकों और युवाओं को दिलाई ‘नशा मुक्त सुरक्षित सफर’ की शपथ
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
जिला बदर अपराधी चढ़ा रामनगर पुलिस के हत्थे: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, गुंडा अधिनियम में भी कसा शिकंजा

जिला बदर अपराधी चढ़ा रामनगर पुलिस के हत्थे: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, गुंडा अधिनियम में भी कसा शिकंजा

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999