Friday, June 26, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 26, 2026

जिला बदर अपराधी चढ़ा रामनगर पुलिस के हत्थे: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, गुंडा अधिनियम में भी कसा शिकंजा

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड
0
जिला बदर अपराधी चढ़ा रामनगर पुलिस के हत्थे: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, गुंडा अधिनियम में भी कसा शिकंजा
Spread the love

रामनगर, 26 जून 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट के मामले में फरार चल रहे जिला बदर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई स्कॉर्पियो कार बरामद कर ली। इतना ही नहीं, जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने पर आरोपी के खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत भी अलग मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार, 09 जून 2026 को पीरूमदारा निवासी सफीक हैदर ने कोतवाली रामनगर में तहरीर देकर बताया था कि चार युवकों ने उनकी स्कॉर्पियो कार, नकदी और चांदी की चेन लूट ली। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।

 

शिकायत के आधार पर कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 182/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

मामले के शीघ्र खुलासे के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 25 जून 2026 को हाथीडगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी योगेश सागर उर्फ मंकू को लूटी गई स्कॉर्पियो कार सहित गिरफ्तार कर लिया।

 

पूछताछ और जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी को मार्च 2026 में जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा छह माह के लिए जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद वह बिना सक्षम अनुमति के नैनीताल जिले की सीमा में मौजूद मिला। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर संख्या 201/2026 के तहत धारा 3/10 गुंडा अधिनियम में एक और मुकदमा दर्ज कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेश सागर उर्फ मंकू पुत्र छत्रपाल सिंह, निवासी ग्राम लूटाबड़, रामनगर, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई स्कॉर्पियो कार बरामद कर ली है।

 

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बीरेन्द्र बिष्ट, कांस्टेबल प्रयाग कुमार तथा कांस्टेबल कविन्द्र सिंह शामिल रहे।

 

रामनगर पुलिस की इस कार्रवाई को लूट की वारदात के सफल खुलासे और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Previous Post

नशे के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस का जनजागरण अभियान: टैक्सी चालकों और युवाओं को दिलाई ‘नशा मुक्त सुरक्षित सफर’ की शपथ

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • जिला बदर अपराधी चढ़ा रामनगर पुलिस के हत्थे: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, गुंडा अधिनियम में भी कसा शिकंजा
  • नशे के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस का जनजागरण अभियान: टैक्सी चालकों और युवाओं को दिलाई ‘नशा मुक्त सुरक्षित सफर’ की शपथ
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • नशे में स्कूटी दौड़ाना पड़ा महंगा: चौखुटिया पुलिस ने दिल्ली निवासी चालक को किया गिरफ्तार, वाहन सीज
  • “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” को मिलेगी नई उड़ान: अल्मोड़ा में कौशल विकास, स्वरोजगार और सुरक्षा पर बनी व्यापक कार्ययोजना

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999