Friday, October 9, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 7, 2026

स्वच्छता अभियान को मिली नई गति, चीनाखान वार्ड में पार्षद संजय कुमार जोशी ने घर-घर वितरित किए डस्टबिन

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
स्वच्छता अभियान को मिली नई गति, चीनाखान वार्ड में पार्षद संजय कुमार जोशी ने घर-घर वितरित किए डस्टबिन
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, 7 जुलाई 2026।

स्वच्छ एवं सुंदर वार्ड बनाने की दिशा में चीनाखान वार्ड के पार्षद संजय कुमार जोशी ने मंगलवार को वार्डवासियों के बीच कूड़ा निस्तारण के लिए डस्टबिन वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य घर-घर स्वच्छता को बढ़ावा देना, कूड़ा इधर-उधर फेंकने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाना है।

डस्टबिन वितरण के दौरान पार्षद संजय कुमार जोशी ने नागरिकों से अपील की कि वे गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करें तथा नगर की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व है।

इस अवसर पर वार्डवासियों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए पार्षद का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे स्वच्छता अभियान निरंतर चलाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में दीपक पाण्डेय, हंसा पाण्डेय, हेमचंद जोशी, विपिन चंद जोशी, दिवाकर उप्रेती सहित वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छ चीनाखान, स्वच्छ अल्मोड़ा के संकल्प को दोहराते हुए स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिलाया।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

हल्द्वानी में अधूरे सड़क खुदान पर सख्त हुए शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा, पहले पुरानी सड़कें दुरुस्त करें, फिर नई खुदाई करें

Next Post

रील्स के लिए चलती कार में मौत का खेल, नैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन; भारी चालान, ब्लैक फिल्म उतरवाई

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • काठगोदाम में स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
  • कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन, घबराएं नहीं—यह चेतावनी नहीं, सिस्टम की होगी अग्निपरीक्षा
  • बेस अस्पताल में सुरक्षित रक्त सेवा को मिलेगा नया आयाम, ट्रांसफ्यूजन कमेटी ने बनाई बेहतर व्यवस्था की रणनीति
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
रील्स के लिए चलती कार में मौत का खेल, नैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन; भारी चालान, ब्लैक फिल्म उतरवाई

रील्स के लिए चलती कार में मौत का खेल, नैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन; भारी चालान, ब्लैक फिल्म उतरवाई

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub