Friday, October 9, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 7, 2026

हल्द्वानी में अधूरे सड़क खुदान पर सख्त हुए शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा, पहले पुरानी सड़कें दुरुस्त करें, फिर नई खुदाई करें

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
हल्द्वानी में अधूरे सड़क खुदान पर सख्त हुए शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा, पहले पुरानी सड़कें दुरुस्त करें, फिर नई खुदाई करें
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी, 7 जुलाई 2026।

उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस सभागार में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन विभागों ने पेयजल, सीवर, विद्युत, ऑप्टिकल फाइबर, गैस पाइपलाइन अथवा अन्य कार्यों के लिए सड़कें खोदी हैं, वे पहले उन्हें पूरी तरह दुरुस्त करें, उसके बाद ही नई सड़क की खुदाई की जाए।

बैठक में मंत्री ने मानसून से पहले सड़क खुदान, जल निकासी, नालों की सफाई, डिसिल्टिंग, क्षतिग्रस्त सड़कों के पैचवर्क, इंटरलॉकिंग टाइल्स, नाली निर्माण तथा जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि बरसात के दौरान कहीं भी जलभराव, कीचड़ या आवागमन में बाधा की स्थिति नहीं बननी चाहिए। निचले इलाकों में पंपिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा वैकल्पिक मार्ग भी चिन्हित किए जाएं।

कैड़ा ने कहा कि हल्द्वानी का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट से जुड़ा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हल्द्वानी के समग्र विकास के लिए 2200 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध हुई है। इस राशि से विभिन्न विभागों के माध्यम से आधुनिक और सुनियोजित विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे हल्द्वानी को नई पहचान मिलेगी और उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक सप्ताह विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट नगर आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। नगर आयुक्त नियमित स्थलीय निरीक्षण करें तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही फुटपाथों और सड़कों से अवैध अतिक्रमण हटाने तथा वेंडिंग जोन चिन्हित करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक के बाद मंत्री ने एडीबी के तहत चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। काठगोदाम के कालटैक्स क्षेत्र में सीवरेज, नहर, सड़क एवं गैस पाइपलाइन कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने जमरानी बांध परियोजना के अंतर्गत निर्मित हो रही नहर की सुरक्षा के लिए कवरिंग का प्रस्ताव शासन को भेजने तथा कालटैक्स के निकट सड़क पर बने गड्ढे को शीघ्र भरकर सड़क को पूर्ववत करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा सभी निर्माण स्थलों पर सुरक्षा घेराबंदी और पर्याप्त साइनेज लगाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एडीबी मैनेजर कुलदीप, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, पेयजल निगम, विद्युत विभाग तथा तहसील प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

उत्तराखंड में आज छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अगले तीन दिन मौसम रहेगा खराब

Next Post

स्वच्छता अभियान को मिली नई गति, चीनाखान वार्ड में पार्षद संजय कुमार जोशी ने घर-घर वितरित किए डस्टबिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • काठगोदाम में स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
  • कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन, घबराएं नहीं—यह चेतावनी नहीं, सिस्टम की होगी अग्निपरीक्षा
  • बेस अस्पताल में सुरक्षित रक्त सेवा को मिलेगा नया आयाम, ट्रांसफ्यूजन कमेटी ने बनाई बेहतर व्यवस्था की रणनीति
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
स्वच्छता अभियान को मिली नई गति, चीनाखान वार्ड में पार्षद संजय कुमार जोशी ने घर-घर वितरित किए डस्टबिन

स्वच्छता अभियान को मिली नई गति, चीनाखान वार्ड में पार्षद संजय कुमार जोशी ने घर-घर वितरित किए डस्टबिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub