Friday, October 9, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 7, 2026

रील्स के लिए चलती कार में मौत का खेल, नैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन; भारी चालान, ब्लैक फिल्म उतरवाई

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
रील्स के लिए चलती कार में मौत का खेल, नैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन; भारी चालान, ब्लैक फिल्म उतरवाई
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी, 7 जुलाई 2026। सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के जुनून में चलती कार से स्टंट करना लखनऊ के कुछ पर्यटकों को महंगा पड़ गया। नैनीताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर चलती कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर खतरनाक तरीके से वीडियो बना रहे पर्यटकों के खिलाफ काठगोदाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोक लिया। जांच में कार के शीशों पर प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म भी लगी मिली, जिसे मौके पर ही हटवाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत भारी चालान किया गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

 

पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम नैनीताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर कुछ पर्यटक चलती कार की खिड़कियों से बाहर बैठकर रील्स बना रहे थे। उनकी इस लापरवाही से न केवल उनकी जान जोखिम में थी, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई थी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम दिलीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन को रोककर जांच की।

 

पूछताछ में कार सवारों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के लखनऊ से नैनीताल घूमने आए थे और लौटते समय सोशल मीडिया के लिए वीडियो बना रहे थे। पुलिस ने उन्हें भविष्य में ऐसी खतरनाक हरकत दोबारा न करने की कड़ी चेतावनी दी।

 

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट कहा कि नैनीताल आने वाले पर्यटकों का स्वागत है, लेकिन पर्यटन के नाम पर हुड़दंगबाजी और स्टंटबाजी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि रील्स बनाने या सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के लिए यदि कोई अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालता है, तो उसके खिलाफ भारी चालान, वाहन सीज करने और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी पर्यटकों से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करने और देवभूमि की शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

स्वच्छता अभियान को मिली नई गति, चीनाखान वार्ड में पार्षद संजय कुमार जोशी ने घर-घर वितरित किए डस्टबिन

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • काठगोदाम में स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
  • कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन, घबराएं नहीं—यह चेतावनी नहीं, सिस्टम की होगी अग्निपरीक्षा
  • बेस अस्पताल में सुरक्षित रक्त सेवा को मिलेगा नया आयाम, ट्रांसफ्यूजन कमेटी ने बनाई बेहतर व्यवस्था की रणनीति
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub