🔱 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🔱
📅 बुधवार, 8 जुलाई 2026 | आषाढ़ माह 24 गते
ॐ श्री गणेशाय नमः
अल्मोड़ा/हल्द्वानी।
आज बुधवार, 8 जुलाई 2026 को श्री संवत् 2083, शाके 1948, रौद्र नाम संवत्सर चल रहा है। सूर्यदेव उत्तरायण में हैं तथा ग्रीष्म ऋतु का प्रभाव है। आज आषाढ़ माह 24 गते, आषाढ़ कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि है। आनन्दादि योग में उत्पात नामक योग का प्रभाव रहेगा। चंद्रमा सायं 4:00 बजे से मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
⏰ आज का राहुकाल
दोपहर 12:14 बजे से 1:58 बजे तक।
इस अवधि में नए एवं मांगलिक कार्य प्रारंभ करना शुभ नहीं माना गया है।
🌺 अभिजित मुहूर्त
प्रातः 11:46 बजे से दोपहर 12:41 बजे तक।
यह समय विवाह, गृह प्रवेश, पूजन, शुभ यात्रा, नया कार्य आरंभ, खरीदारी एवं अन्य मांगलिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा।
🌟 आज का संक्षिप्त राशिफल
♈ मेष: दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विवाद से बचें। शाम तक शुभ समाचार मिल सकता है।
♉ वृषभ: दिन शुभ रहेगा। दोपहर बाद कार्यों में सावधानी रखें और धैर्य बनाए रखें।
♊ मिथुन: सफलता के अच्छे योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी।
♋ कर्क: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सुख-शांति और कार्यों में सफलता मिलेगी।
♌ सिंह: दिन सामान्य रहेगा। दोपहर बाद रुके कार्य बनने से मन प्रसन्न रहेगा।
♍ कन्या: आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोपहर बाद कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, संयम रखें।
♎ तुला: आर्थिक लाभ के योग हैं। परिवार में सुखद वातावरण और मन में प्रसन्नता रहेगी।
♏ वृश्चिक: सफलता, धन लाभ और कार्यक्षेत्र में उन्नति के प्रबल योग हैं।
♐ धनु: दिन मध्यम रहेगा। मानसिक तनाव से बचें, शाम तक शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं।
♑ मकर: आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दोपहर बाद अनावश्यक परेशानियों से सतर्क रहें।
♒ कुंभ: महत्वपूर्ण सफलता और शुभ समाचार मिलने के योग हैं। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।
♓ मीन: उन्नति, धन लाभ और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
🙏 आज का सरल एवं प्रभावी उपाय
आज सभी राशियों के जातक भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा करें। घी का दीपक जलाकर सिंदूरी तिलक एवं दूर्वा अर्पित करें तथा “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें। संभव हो तो गौशाला में जाकर गौ माता को हरा चारा खिलाएं। इससे विघ्नों का नाश, सुख-समृद्धि और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
🔱 श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थान
(संबद्ध – भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान, वाराणसी)
उपलब्ध सेवाएं:
• बृहद एवं लघु जन्मकुंडली निर्माण
• वार्षिक भविष्यफल एवं जन्मपत्रिका मिलान
• लग्न निर्धारण एवं ज्योतिषीय परामर्श
• ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सेवाएं
• सिद्ध रुद्राक्ष, रत्न, सुरक्षा कवच एवं धार्मिक सामग्री
• कालसर्प दोष, गुरु चांडाल योग, विष योग, अंगारक दोष सहित विभिन्न पूजन एवं कर्मकांड
वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य
पंडित डॉ. मदन मोहन पाठक
(33 वर्षों से अधिक का अनुभव)
📞 संपर्क: 9411703908





