अल्मोड़ा दिनांक 7/3/2024—ॐ श्री गणेशाय नमः, श्री संवत् 2080, श्री शाके 1945,यह वर्ष पिंगल नाम संवत्सर, रवि, उत्तरायण शिशिर ऋतु, फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि, फाल्गुन मास दिन 24 गते, गुरुवार, आनन्दादि योग मध्य सौम्य नाम योग, चंद्रमा मकर राशि में स्थित रहेंगे, राहुकाल दिन में 1 बजकर 48 मिनट से दिन में 3 बजकर 16 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। शुभ कार्य हेतु मुहूर्तराज अभिजित नक्षत्र प्रातः 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं।
श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थानम् संबद्ध भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम् वाराणसी के माध्यम से आप को मिलने वाली सुविधाएं— हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण, जन्म पत्रिका मिलान ,लग्न निर्धारण, भविष्यफल ,वार्षिक भविष्यफल, एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं ।हमारे यहां से आप ज्योतिष संबंधी कोर्स भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान वाराणसी द्वारा संचालित पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप रत्न ,रुद्राक्ष, मालाएं एवं समस्त धार्मिक सामग्री ऑर्डर देने पर प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान की जाते हैं, जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 11703908
मेष राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है, सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा, आज कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, विद्यार्थी विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है।
मिथुन राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है, अनावश्यक दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, वाद-विवाद में न पड़ें, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, विरोधी सक्रिय रहेंगे।
कर्क राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा आज दूरस्थ यात्राओं के योग बन रहे हैं, धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न होंगे, संतान वर्ग से विशेष सहयोग प्राप्त होगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह राशि आपका दिन अनुकूल रहेगा, स्वजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है।
कन्या राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आज कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा, विरोधी परास्त होंगे, मन प्रसन्न रहेगा, धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
तुला राशि आपका दिन मध्यम है, स्वास्थ्य नरम रहेगा, विरोधी सक्रिय रहेंगे, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें, कानूनी उलझनों से दूर रहें, लेन-देन में सावधानी बरतें, अजनबी लोगों पर भरोसा ना करें।
वृश्चिक राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आज कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं, भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी, सामाजिक यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी, विरोधी परास्त होंगे, व्यापार में विशेष सफलता मिलेगी।
धनु राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है, घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा।
मकर राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा, काफी समय से लंबित कार्य आज बनेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
कुंभ राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है, स्वास्थ्य नरम रहेगा, विरोधी सक्रिय रहेंगे, अनावश्यक दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम के अनुसार सफलता न मिलने पर मन खिन्न रहेगा, कानूनी उलझनों से बचें।
मीन राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा,पूर्व में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी, धार्मिक स्थल दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी।
आज सभी 12 राशियों के लोग भगवान श्री हरि विष्णु जी की पूजा अर्चना करें,केले के वृक्ष में जल चढ़ाएं, चंदन जौं चढ़ाएं, घीं का दीपक जलाएं, गौशाला में जाकर गौमाता को पीला लड्डू खिलाए। श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें विशेष लाभ रहेगा।

