ॐ श्री गणेशाय नमः, श्री संवत् 2080, श्री शाके 1945,यह वर्ष पिंगल नाम संवत्सर, रवि दक्षिणायन शरद ऋतु, कार्तिक मास दिन 21 गते, मंगलवार, कार्तिक कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि, आनन्दादि योग मध्य कालदण्ड नाम योग, चंद्रमा सिंह राशि में स्थित रहेंगे, राहुकाल दिन 2 बजकर 36 मिनट से 3 बजकर 57 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे, शुभ कार्य हेतु मुहूर्त अभिजित नक्षत्र प्रातः 11 बजकर 31 मिनट से 12 बजकर 14 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं।
श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थानम् संबद्ध भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम् वाराणसी के माध्यम से आप को मिलने वाली सुविधाएं— हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण, जन्म पत्रिका मिलान ,लग्न निर्धारण, भविष्यफल ,वार्षिक भविष्यफल, एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं ।हमारे यहां से आप ज्योतिष संबंधी कोर्स भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान वाराणसी द्वारा संचालित पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप रत्न ,रुद्राक्ष, मालाएं एवं समस्त धार्मिक सामग्री ऑर्डर देने पर प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान की जाते हैं, जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 11703908
मेष राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा, विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी पदोन्नति संभव है सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
वृषभ राशि आपका दिन मध्यम है, स्वास्थ्य नरम रहेगा, अनावश्यक दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी, विरोधी सक्रिय रहेंगे, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।
मिथुन राशि आपका दिन अच्छा है आज पदोन्नति का योग बन रहा है, आज कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों का सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क राशि दिन सभी क्षेत्रों में प्रगति कारक है, पदोन्नति एवं स्थानांतरण संबंधी खुशखबरी प्राप्त होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, विरोधी परास्त होंगे, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी।
सिंह राशि आपका दिन उत्तम है, आज मन प्रसन्न रहेगा आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, संतान वर्ग से विशेष हर्ष उल्लास रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कन्या राशि आपका दिन मध्यम है, स्वास्थ्य नरम रहेगा, विरोधी सक्रिय रहेंगे, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें, जोखिम के कार्य न करें, अनावश्यक यात्रा स्थगित करना लाभदायक रहेगा।
तुला राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, धार्मिक स्थल दर्शन का शुभ अवसर प्राप्त होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि आपका दिन अच्छा है, आज कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास का वातावरण बना रहेगा, विरोधी परास्त होंगे, मन प्रसन्न रहेगा।
धनु राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा आज हर क्षेत्र में प्रगति होगी, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, चल अचल संपत्ति का लाभ रहेगा।
मकर राशि आपका दिन मध्यम है, स्वास्थ्य नरम रहेगा, विरोधी सक्रिय रहेंगे, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें, कानूनी उलझनों का सामना करना पड़ सकता है, आर्थिक पक्ष मध्यम रहेगा।
कुंभ राशि दिन प्रगति कारक है, आज भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी, काफी समय से लंबित कार्य बनेगा, घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा, विरोधी परास्त होंगे।
मीन राशि दिन अच्छा है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, व्यवसाय में उन्नति होगी, सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, संतान वर्ग से हर्ष होगा।
आज सभी 12 राशियों के लोग भगवान श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना करें, हनुमान चालीसा एवं सुन्दरकाण्ड,का पाठ करें गौशाला में जाकर गौ माता को गुड़ खिलाएं विशेष लाभ रहेगा।

