राजधानी दिल्ली में कोरोना के रोजाना मामले कम आने के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है| सोमवार से दिल्ली में अनलॉक शुरू होगा| अनलॉक के पहले चरण में निर्माण कार्य और फैक्ट्री गतिविधियों को खोला जाएगा| इस बात की जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज की डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है| इसके साथ उन्होंने कहा कि 31 मई से के बाद भी दिल्ली मेट्रो का संचालन नहीं होगा| सीएम ने लोगों से अपील की है कि जरुरत न होने पर घरों से बाहर न निकलें|

