Friday, October 16, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

April 22, 2022

आग लगाने वालों की अब खैर नहीं नाम बताने वालों को दिया जाएगा ईनाम जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
आग लगाने वालों की अब खैर नहीं नाम बताने वालों को दिया जाएगा ईनाम जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर प्रदेश में गर्मी के साथ साथ वनों में आग लगने की घटनाऐं में वृद्धि हो रही है इस संबंध में बागेश्वर के डीएम विनीत कुमार ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करें। कोई व्यक्ति अगर मय प्रमाण आग लगाने वालों की सूचना देता है, तो उसकी पहचान गोपनीय रखें। उन्होंने कहा कि अब जुर्माने के साथ ही आग लगाने वालों को जेल भी होगी। आग लगाने वाले का नाम बताने वाले व्यक्ति को दस हजार रुपये का नकद इनाम भी दिया जाएगा।जिलाधिकारी ने कहा कि फायर की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे परिसंपत्तियों को भी नुकसान हो रहा हैं, इसलिए यह सबकी जिम्मेदारी है कि वे वनाग्नि की घटनाओं को रोकने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने सब डिविजन व ब्लॉक स्तर पर टीमें गठित करने को कहा, जो निंरतर निगरानी बनाते हुए प्रभावी कारवाई से भी अवगत कराएगी। उन्होंने इसके लिए माइक्रो प्लांन तैयार करते हुए न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित कर लोगों को वृहद स्तर पर जागरूक करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वंय सेवकों को भी सक्रीय करते हुए उन्हें भी इसमें सम्मिलित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि वनाग्नि रोकने में लगे लोगों की सुरक्षा प्राथमिक होनी चाहिए, इसलिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा ईकाईयां हो, यदि उपकरणों की कमी हो तो इसकी भी डिमांड करें। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की घटनाएं बढ़ने पर एसडीआरएफ को भी इसमें सम्मिलित किया जाए तथा जरूरत पड़ने पर सेना की भी मदद ली जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में दवाईयों का स्टॉक हो, तथा जिस भी स्टॉफ को इस कार्य में लगाया जाए, वह पूर्ण रूप से प्रशिक्षित हो, साथ ही कहा कि अगले दो माह तक अपरिहार्य परिस्थितियों को छोडकर किसी भी स्टॉफ को अवकाश पर न भेजें। प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी ने बताया कि जनपद में 91 फायर की घटनाएं हो चुकी है, जिससे 110 हैक्टेयर क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि जनपद के कांडा, धरमघर तथा बागेश्वर क्षेत्र में वनाग्नि की घटनाएं ज्यादा हुई हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई भी मानव व जानवर की क्षति नहीं हुई है, साथ ही सात लोगों को वनों मे आग लगाते हुए पकडे़ जाने पर विभागीय कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। इस दौरान वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा सहित पंचायत सरपंच संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा वनाग्नि रोकने के लिए अपने सुझाव भी रखे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आपदा से जुड़े अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की

Next Post

बड़ी संख्या में अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष-2026 के तहत आयोजित हुई कार्यशाला, आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर
  • नैनीताल में राजस्व मामलों के निस्तारण में तेजी, एक वर्ष में 31,979 वाद निपटाए
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
बड़ी संख्या में अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश

बड़ी संख्या में अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub