Friday, October 23, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 28, 2022

अर्पिता के घर से मिला 29 करोड़ नगद और 5 किलो मिला सोना

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
अर्पिता के घर से मिला 29 करोड़ नगद और 5 किलो मिला सोना
ख़बर शेयर करें -

पश्चिम बंगाल में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले में आए दिन नए-नए राज सामने आ रहे हैं। बुधवार को ईडी ने अर्पिता के बेलघरिया स्थित फ्लैट पर छापा मारा। इस दौरान अर्पिता के घर से 29 करोड़ नगद और 5 किलो सोना मिला है। इसके अलावा ईडी को उसके फ्लैट से एक ऐसा डॉक्यूमेंट मिला है, जिसे देख हर कोई शॉक्ड है।पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बुधवार को ईडी ने अर्पिता के बेलघरिया स्थित फ्लैट के अलावा कस्बा राजडांगा और बारासात की दुकानों पर भी छापा मारा। इस दौरान अर्पिता के बेलघरिया वाले घर से 29 करोड़ कैश और 5 किलो सोना बरामद हुआ है। अर्पिता के दोनों घरों से अब तक 50 करोड़ रुपए से ज्यादा नगर और कई किलो सोना जब्त किया जा चुका है। इसके साथ ही अर्पिता के घर से एक ऐसा दस्तावेज मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
ज्ञात रहे छापेमारी के दौरान ईडी को अर्पिता के बेलघरिया वाले घर से एक दस्तावेज मिला। दरअसल, यह डॉक्यूमेंट उस सोसायटी की ओर से जारी किया गया नोटिस है, जहां अर्पिता का पुश्तैनी घर है। अर्पिता के घर के सामने सोसायटी ने नोटिस लगाया था, जिस पर लिखा है कि अर्पिता ने मेंटेनेंस के 11,819 रुपए नहीं चुकाए हैं। इस लिस्ट में अर्पिता का फ्लैट नंबर, उनका नाम और बकाया राशि सबसे ऊपर दी गई है। ये मेंटेनेंस जनवरी से मार्च 2022 का है।
अर्पिता के दूसरे घर से मिलीं 3 और डायरियां :
बुधवार शाम से शुरू हुई यह छापेमारी गुरुवार तड़के तक चलती रही। इस दौरान करीब 18 घंटे तक चली रेड में अर्पिता के फ्लैट से 3 डायरी भी मिली हैं, जिसमें लेनदेन की बात कोडवर्ड में दर्ज है। इसके अलावा ईडी ने घर से 2600 पेज का एक और डॉक्यूमेंट बरामद किया है, जिसमें पार्थ और अर्पिता की जॉइंट प्रॉपटी की बात है।

अर्पिता के पहले घर से मिली थी ब्लैक डायरी :
इससे पहले अर्पिता के पहले घर में हुई छापेमारी के दौरान ईडी को 21 करोड़ कैश, 79 लाख रुपए की ज्वैलरी और 20 मोबाइल के अलावा एक ब्लैक डायरी मिली थी। इस डायरी में शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े कई राज छुपे थे। डायरी के 40 में से 16 पन्नों में घोटाले के दौरान पैसे के लेन-देन का जिक्र है। इसके अलावा कई बातें कोडवर्ड में भी लिखी गई हैं। इस ब्लैक डायरी के साथ ही एजुकेशन डिपार्टमेंट से जुड़ा एक लिफाफा भी बरामद हुआ था, जिसमें 5 लाख रुपए नगद थे।ममता के मंत्री पार्थ चटर्जी पर इस्तीफे का दबाव ममता सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी का नाम घोटाले में सामने आने के बाद TMC के नेता कुणाल घोष ने गुरुवार को एक ट्वीट करते हुए कहा कि पार्थ चटर्जी को मंत्रिमंडल सहित पार्टी के सभी पदों से फौरन बर्खास्त कर देना चाहिए। पार्थ अभी ममता सरकार में उद्योग मंत्री हैं। अपनी ही पार्टी में पार्थ के खिलाफ आवाज उठने से अब ममता बनर्जी पर भी दबाव है।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

द्वाराहाट व सल्ट पुलिस द्वारा चलाया गया भांग की खेती नष्ट करने का अभियान

Next Post

नदी में महिलाओं का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • श्री राम उपनगर में संघ का विजयदशमी उत्सव संपन्न, पथ संचलन पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • विजयादशमी पर आरएसएस का संयुक्त पथ संचलन, शस्त्र पूजन कर राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
नदी में महिलाओं का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी

नदी में महिलाओं का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub